श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा; अयोध्या महंत नृत्यगोपाल का ऐलान

अयोध्या, हिन्दुस्तान
share

महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा; अयोध्या महंत नृत्यगोपाल का ऐलान
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा।

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तथा श्रीकृष्ण कृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मथुरा सहित देशवासियों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए संदेश पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के कारणों इस साल श्रीकृष्ण जन्मभूमि व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है। उन्होंने पत्र में अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद की ओर से कार सेवा का निर्णय लिया जाता है तो मैं भी कार सेवा में सहभागी रहूंगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिर निर्माण का मार्ग अवश्य प्रशस्त होगा। उनके मीडिया सलाहकार शरद शर्मा ने इस पत्र को सोशल मीडिया में जारी करते हुए बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास महाराज लगातार जन्माष्टमी पर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर स्वयं उपस्थित हो कर कृष्ण लला का अभिषेक पूजन करते रहे हैं। उन्हें इस जन्माष्टमी में मथुरा नहीं पहुंच पाने का दुख है। वह पूर्ण स्वस्थ होने पर अगले साल अवश्य सम्मिलित होंगे।श्

जन्मोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे मथुरा

आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत समूचे ब्रज में पालनहार का जन्मोत्सव शुक्रवार की रात होगा। अपने आराध्य के जन्मोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। हर ओर उल्लास और उमंग के बीच भक्तों के टोल नाचते-थिरकते नजर आ रहे हैं। समूचा शहर विद्युतीय प्रकाश और चुनरियों से दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। जन्मोत्सव पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मथुरा-वृंदावन को सात जोन और 35 सैक्टर में विभक्त किया है। साढ़े पांच हजार से छह हजार पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गयी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। योगीराज श्रीकृष्ण का 5253वें जन्म दिवस की धूम ब्रजभूमि में गुरुवार से ही शुरु हो गयी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लग गयीं, जो निरंतर बड़ी होती जा रही थी।

जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को पंचरत्नी पोशाक धारण कराई जाएगी

गोविंद नगर स्थित मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था रखी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान केशवदेव जी, मां योगमाया, श्रीगर्भगृह, श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार मंदिर में विशिष्ट पूजन, सहस्त्रार्चन, जन्माभिषेक एवं आरती के दिव्य आयोजन होंगे। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को पंचरत्नी पोशाक धारण करायी जाएगी। इस विशिष्ट पोशाक पर समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों से पंचरत्न कामधेनु गाय, पांचजन्य शंख, अमृत कलश, ऐरावत हाथी एवं कल्प वृक्ष को विशेष रूप से उकेरा गया है। इसके साथ ही भागवत भवन में ठाकुरजी कलहंस के पुष्प बंगले में विराजमान होंगे। ठाकुरजी का जन्माभिषेक मध्य रात्रि 12 बजे होगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsश्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा: नृत्यगोपाल