IAS रिंकू सिंह राही को तहसील में नहीं मिला अलग चैंबर, घंटों परेशान रहे; नई पोस्ट वायरल

संवाददाता, उरई
Follow us on Google News
share

रिंकू सिंह राही ने कोर्ट और चैंबर का आवंटन किए जाने की मांग की है। हालांकि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने इस बारे में बताया कि नए तहसील भवन में अभी कमरों का आवंटन नहीं हुआ है। दोनों उपजिलाधिकारियों से फिलहाल पहले की तरह कलेक्ट्रेट से ही काम करने को कहा गया है। रिंकू की नई पोस्ट वायरल हो रही है।

ias rinku singh rahi
आईएएस रिंकू सिंह राही

आईएएस रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन के नए तहसील भवन में उन्हें अलग चैंबर नहीं मिला। तीन साल बाद नए भवन में पहुंची सदर तहसील में अलग कोर्ट और चैंबर को लेकर पहले ही दिन विवाद खड़ा हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) आईएएस रिंकू सिंह राही न्यायिक काम शुरू करने के लिए नए भवन पहुंचे थे लेकिन उन्हें न तो न्यायालय कक्ष मिला और न ही कार्यालय। ऐसे में आईएएस रिंकू सिंह जगह के लिए घंटों परेशान रहे, जबकि न्यायिक कोर्ट से जुड़े दस्तावेज जमीन पर पड़े रहे।

रिंकू सिंह राही ने कोर्ट और चैंबर का आवंटन किए जाने की मांग लिखित रूप से की है। हालांकि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने इस बारे में बताया कि नए तहसील भवन में अभी कमरों का आवंटन नहीं हुआ है। दोनों उपजिलाधिकारियों से फिलहाल पहले की तरह कलेक्ट्रेट से ही काम करने को कहा गया है। नए तहसील भवन में कोर्ट के लिए कमरों का निर्धारण जल्दी ही किया जाएगा। मंगलवार को कथित रूप से रिंकू सिंह राही की एक नई पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने कई सवाल उठाए हैं।

उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रिंकू सिंह राही ने सोमवार को एक लेटर जारी करते हुए बताया था कि नए तहसील भवन में न्यायिक कार्यों से जुड़ी सुनवाई होगी। दोपहर बाद वह कर्मचारियों के साथ न्यायिक कार्यों से जुड़े दस्तावेज लेकर नए तहसील भवन में पहुंच गए। लेकिन नए तहसील भवन में अलग कोर्ट और चैंबर का मसला खड़ा हो गया। इससे सुनवाई के तमाम दस्तावेज जमीन पर इधर-उधर पड़े रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि रात आठ बजे यानी चार घंटे इंतजार के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस पर आईएएस रिंकू सिंह ने प्रशासन से लिखित रूप से कोर्ट और चेंबर का अलग आवंटन किए जाने की मांग की।

रिंकू सिंह राही की नई पोस्ट वायरल

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईएएस रिंकू सिंह की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है जो 27 जुलाई की रात 7:35 बजे किए की गई है। पोस्ट में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि ऐसी किसी भी तरह की वायरल पोस्ट की पुष्टि ‘लाइव हिंदुस्तान’ नहीं करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है- ‘न जाने कितना नीचे गिरने की ठान चुके हैं जालौन के अधिकारी, वह भी मात्र मुझे नीचा दिखाने के लिए। आगे उन्होंने कहा कि मेरा जैसा आदमी अपनी कोई इज्जत समझता ही नहीं जो उनको सफल होने दे। उनकी नीचता की सीमा देखकर बस इतना ही समझ आता है कि क्या इतना भी गिर सकता है कोई अधिकारी। पोस्ट के अंत में उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इससे भी ज्यादा गिरे तो क्या कर सकते हैं? एकदम सोच से परे।’ यह पोस्ट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। फिलहाल रिंकू सिंह के आरोपों पर प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsरिंकू सिंह राही को तहसील में नहीं मिला चैंबर, घंटों परेशान रहे; नई पोस्ट वायरल