संजय प्रसाद, मुकेश मेश्राम सहित ये IAS अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव; मिला प्रमोशन
यूपी के आठ वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नए साल पर पहली खुशखबरी सोमवार को मिली। इनमें प्रमुख सचिव स्तर के पांच अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। नए साल की शुरुआत ही उत्तर प्रदेश की नौकरशाही के लिए गुड न्यूज के साथ हुई है। साल के पहले ही दिन 21 अफसरों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती दी गई थी।

यूपी के आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नए साल पर पहली खुशखबरी सोमवार को मिली। इनमें प्रमुख सचिव स्तर के पांच अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है जबकि भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1995 बैच के तीन अधिकारियों को नियत वेतनमान रुपए 2,25,000 (सातवें वेतन आयोग में यथा संशोधित पे-मैट्रिक्स में लेवल-17) में प्रोन्नत किया गया है। अपर मुख्य सचिव बनाए गए सीनियर आईएएस अधिकारियों में आईएएस आशीष कुमार गोयल, आईएएस संजय प्रसाद, आईएएस अमृत अभिजात, आईएएस आर रमेश कुमार और आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम का नाम शामिल है।
राज्यपाल की आज्ञा से प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग) के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश संवर्ग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष कुमार गोयल, संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, आर रमेश कुमार और मुकेश कुमार मेश्राम को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से नियत वेतनमान 2,25,000 (सातवें वेतन आयोग में यथा संशोधित पे-मैट्रिक्स में लेवल-17) में प्रोन्नत करते हुए ‘अपर मुख्य सचिव’ का पदनाम प्रदान किया गया है।
इसी तरह एक अन्य आदेश में बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के साल 1995 बैच के प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में तैनात अधिकारी भुवनेश कुमार, मृत्युंजय कुमार नारायण और संतोष कुमार यादव को नियत वेतनमान रुपए 2,25,000 (सातवें वेतन आयोग में यथा संशोधित पे-मैट्रिक्स में लेवल-17) में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है।
साल के पहले दिन इनका हुआ था प्रमोशन
नए साल की शुरुआत ही उत्तर प्रदेश की नौकरशाही के लिए गुड न्यूज के साथ हुई है। सोमवार को आठ आईएएस अधिकारियों को मिली खुशखबरी के पहले राज्य सरकार ने साल के पहले ही दिन 21 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती दे दी थी। ट्रांसफर लिस्ट में कई अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव स्तर पर पदोन्नति दी गई थी। कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी बदली गई थी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

