आईएएस रिंकू सिंह ने भगत सिंह को लेकर कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल होते ही छिड़ गया विवाद

लाइव हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने शहीद भगत सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। रिंकू सिंह की इस टिप्पणी को लेकर अब विवाद छिड़ गया है।

Orai News: यूपी के चर्चित आईएएस रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिंकू सिंह ने उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। रिंकू सिंह की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विवाद खड़ा कर हो गया। कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में रिंकू सिंह राही को यह कहते सुना जा रहा है कि भगत सिंह कभी अच्छे बच्चे नहीं थे। रिंकू सिंह ने भगत सिंह को लेकर एक और टिप्पणी की, जो विवाद की वजह बन गई। अधिकारी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन और उस दौर के क्रांतिकारियों को लेकर भी कई टिप्पणियां की। देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे चर्चित क्रांतिकारियों में शामिल हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और योगदान को लेकर की गई इस कथित टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे अनुचित और संवेदनशील बता रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल बयान के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पांच दिन पहले रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी थी अपनी पीड़ा

पांच दिन पहले आईएएस और न्यायिक मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। एक्स पर की गई पोस्ट में रिंकू सिंह ने लिखा, मेरी सुरक्षा का गंभीर खतरा बना हुआ है। लगातार अनुरोध करने के बाद भी शायद मेरी सुरक्षा जानबूझकर नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आगे लिखा कि अगर सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है तो लिखकर दें। इसपर माननीय न्यायालय की शरण ली जाए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों के चलते आईएएस रिंकू सिंह राही लगातार सुर्खियों में बने हैं। इसपर उनकी पोस्ट खुद की सुरक्षा पर है। उन्होंने लिखा है कि सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर उपलब्ध सभी प्लेटफार्म पर लगातार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन पता नहीं क्यों, किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsIAS रिंकू सिंह ने भगत सिंह को लेकर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर छिड़ा विवाद