Hindi NewsUP NewsIAS officer Kamini Chauhan Ratan returns UP appointed Principal Secretary State Taxes by Yogi government
यूपी में वापस लौटीं IAS अफसर कामिनी चौहान रतन, योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यूपी में वापस लौटीं IAS अफसर कामिनी चौहान रतन, योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

संक्षेप:

यूपी सरकार ने 1997 बैच की आईएएस कामिनी चौहान रतन को प्रमुख सचिव राज्य कर बनाया है। अभी तक इसका प्रभार एम देवराज के पास था। देवराज ने इस विभाग में रहने के दौरान जीएसटी चोरी रोकने के साथ ही विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाया। 

Dec 06, 2025 11:04 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

वरिष्ठ आईएएस अफसर कामिनी चौहान रतन प्रतिनियुक्ति पर यूपी में वापस लौट गई हैं। यूपी सरकार ने 1997 बैच की आईएएस कामिनी चौहान रतन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कामिनी चौहान को प्रमुख सचिव राज्य कर बनाया है। अभी तक इसका प्रभार एम देवराज के पास था। देवराज ने इस विभाग में रहने के दौरान जीएसटी चोरी रोकने के साथ ही विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बहुत से अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही बर्खास्त भी किया गया। कामिनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद 25 नवंबर को नियुक्ति विभाग में अपने ज्वाइनिंग दी है। वह 6 दिसंबर 2019 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थीं। वह 11 जनवरी 2018 से 17 जनवरी 2019 तक इसी विभाग में आयुक्त के पद पर रह चुकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एम देवराज को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का प्रमुख सचिव बनाए जाने के साथ ही 12 अगस्त 2024 को राज्य कर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। देवराज ने रोजाना समीक्षा बैठकों के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को टैक्स चोरी पर रोक लगाने में लगाया। अवैध रूप से बनने वाले पान मसाला कारोबारियों पर शिकंजा कसा। उन्होंने विभाग के भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। झांसी मामले में निलंबित चल रहे अधिकारी को बर्खास्त तक किया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |