Hindi NewsUP NewsIAS officer Amod Kumar will return to the UP cadre after completing his central deputation
यूपी में 1995 बैच के IAS अमोद कुमार की वापसी, केंद्र ने मूल काडर में लौटने की दी अनुमति

यूपी में 1995 बैच के IAS अमोद कुमार की वापसी, केंद्र ने मूल काडर में लौटने की दी अनुमति

संक्षेप:

यूपी काडर के वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमोद कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपने मूल काडर में लौटेंगे। केंद्र सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए यूपी वापसी की अनुमति दे दी है। वह केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।

Tue, 28 Oct 2025 03:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी काडर के वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमोद कुमार की वापसी होगी। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति से अपने मूल काडर में वापस आने की अनुमति दे दी है। अमोद कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए यूपी में वापस आने का अनुरोध किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमोद कुमार केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। अमोद दिसंबर 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वहीं, आईएएस समीर वर्मा ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। राज्य सरकार ने वर्मा 19 जून को आईजी स्टांप के पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया था। उसके बाद 8 अक्तूबर को उन्हें सचिव नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर तैनाती दी गई। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, वर्मा ने नियुक्ति विभाग से स्टडी लीव मांगी थी, पर यह मंजूर नहीं हुई।

डीएम ने तीन एसडीएम का किया तबादला

उधर, मुजफ्फरगनर डीएम उमेश मिश्रा ने तीन एसडीएम का तबादला किया है। जिसमें से दो एसडीएम को अलग-अलग तहसील की जिम्मेंदारी सौंपी है, वहीं तीसरे एसडीएम को मुख्यालय पर सम्बद्ध किया है।

एसडीएम निकिता शर्मा में पूर्व में सदर तहसील में कार्यरत थी। निकिता शर्मा और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच विवाद हो गया था। जिस कारण मंत्री ने एसडीएम निकिता शर्मा की शासन स्तर पर शिकायत की थी। इस मामले में डीएम ने एडीएम प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए थे। बाद में डीएम उमेश मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम निकिता शर्मा को सदर तहसील से हटा दिया था। अब डीएम ने उनका तबादला जिला मुख्यालय से खतौली तहसील में किया है। वहीं एसडीएम खतौली राजकुमार को जानसठ तहसील भेजा गया है। इसके अलावा एसडीएम न्यायिक जानसठ राहुल देव भट्ट को मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट से सपा को बड़ी राहत, मुरादाबाद जिला कार्यालय खाली करने का आदेश रद्द
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |