Hindi NewsUP Newsias anamika singh s vrs what is the reason behind her decision
यूपी की इस आईएएस अफसर ने वीआरएस लिया, सामने आई ये वजह

यूपी की इस आईएएस अफसर ने वीआरएस लिया, सामने आई ये वजह

संक्षेप:

इस साल सितम्बर में बरेली कमिश्नर के तौर पर ट्रांसफर रद्द होने के बाद IAS अनामिका सिंह को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त बनाया गया था। चर्चा है कि वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाना चाहती थीं लेकिन NOC नहीं मिलने पर उन्होंने VRS ले लिया है। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।

Dec 08, 2025 12:27 pm ISTAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

IAS Anamika Singh's VRS: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) ने ले लिया है। चर्चा है कि अनामिका सिंह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने के लिए एनओसी मांग रही थीं। एनओसी नहीं मिल पाने की वजह से उन्होंने अब अपनी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति मांग ली है। 2004 बैच की आईएएस अफसर अनामिका सिंह नीति आयोग में डायरेक्टर के पद पर भी रह चुकी हैं। अनामिका सिंह की छवि एक सक्षम और ऐक्टिव रहने वाली अधिकारी के तौर पर रही है। उनके वीआरएस को लेकर यूपी के प्रशासनिक हलके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि पिछले सितंबर महीने में अनामिका सिंह को बरेली का कमिश्नर बनाया गया था। हालांकि दो दिन बाद ही उनका तबादला रद्द कर दिया गया था। आईएएस अनामिका सिंह के तबादले को रद्द करने के बाद शासन ने उनकी जगह भूपेंद्र एस चौधरी को बरेली का कमिश्नर बनाया था। अनामिका सिंह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव का काम संभाल रही थीं। बरेली कमिश्नर के तौर पर ट्रांसफर रद्द होने के बाद उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त बनाया गया। वहीं उनकी जगह खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त रहे भूपेंद्र एस चौधरी को बरेली का नया कमिश्नर बनाया गया। इस बदलाव पर तब भी प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी।

नए साल में 24 आईएएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

वहीं नए साल में 24 नए आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला है। इनमें यूपी कॉडर के साल 2001 बैच के 4 आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बन जाएंगे। जबकि 2020 बैच के 20 आईएएस अधिकारी विशेष सचिव से सचिव के पद पर प्रमोशन पाएंगे। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में इन अधिकारियों को प्रमोशन देने के लिए डीपीसी हो चुकी है। साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2026 को प्रमोशन आदेश प्रभावी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:दो दिन में ही अनामिका सिंह का तबादला निरस्त, भूपेंद्र होंगे बरेली के नए कमिश्नर
ये भी पढ़ें:नए साल पर 24 आईएएस का होगा प्रमोशन, 4 बनेंगे प्रमुख सचिव और 20 विशेष सचिव
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |