अब कभी कानपुर नहीं जाऊंगी...जेल से बाहर निकली शालू,ससुर के बैड डच के सवाल पर साधी चुप्पी

प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू की 21 दिन बाद रिहाई हो गई। जेल से बाहर आई शालू ने कहा कि वह शुरू से ही कह रही थी कि उसने कुछ नहीं किया, वह निर्दोष है। अब वह कानपुर नहीं जाएगी।

I will never go to Kanpur again Shalu said after coming out of jail
ससुर की हत्या के आरोप में जेल गई बहू शालू जेल से रिहा

यूपी की कानपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू की 21 दिन बाद सोमवार शाम को रिहाई हो गई। जेल से बाहर आई शालू ने कहा,‘मैं शुरू से ही कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया, मैं निर्दोष हूं।' आज वही प्रूफ हुआ पति सुब्रत ने उसे क्यों फंसाया, इस सवाल पर शालू ने कहा कि ‘मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहती हूं, क्योंकि अभी मुझे एक ही पक्ष मालूम है। सुब्रत ने क्या कहा, मैं नहीं जानती, क्योंकि मैं जेल में थी।’ इसके आगे शालू ने कहा कि सबसे पहले बेटे से मिलना है। सीधे मम्मी-पापा के पास लखनऊ ठाकुरगंज जाऊंगी।

जब शालू से पूछा गया कि क्या कुछ समय बाद कानपुर लौटना होगा, क्योंकि आपके ससुर का बड़ा व्यापार है। इस पर शालू ने कहा कि वह अब नहीं जाएगी। पति का ससुर से विवाद होता था, क्या कभी ऐसा लगा कि हत्या तक बात जा सकती है। इस पर शालू ने जवाब दिया, ‘थोड़ा बहुत नोकझोंक तो सभी फैमिली में होती है। हमारे यहां भी ऐसा ही था। हत्या जैसी वारदात हो जाएगी, ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था।’ आप सुब्रत को बहुत प्यार करती हैं लेकिन उसने ही फंसा दिया, क्या आपके संबंध अच्छे नहीं थी। इस सवाल पर शालू ने कहा, ‘संबंध अच्छे थे, इतना मनमुटाव नहीं था। परिवारों में पति-पत्नी के बीच जो विवाद होता है, वही हमारे यहां भी होता था।’ सुब्रत ने जेल जाते वक्त पिता के चरित्र पर सवाल उठाए थे, क्या वह सही हैं, क्या आप पहले से वाकिफ थीं। इस पर शालू ने कहा, ‘हां, सुब्रत ने गलत नहीं कहा है।' आपको लेकर भी बैड टच की बात सुब्रत ने कही थी, इस विषय पर शालू ने कोई भी बात नहीं की।

जेल में हर पल अपने बेटे को याद किया

सुब्रत के पिता की हत्या का आरोप लगाने पर शालू ने कहा, 'मैं जेल में थी, मुझे कुछ नहीं पता। मैं खुद नहीं समझ पा रही उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस कस्टडी रिमांड पर आमना सामना होने पर सुब्रत से आरोप लगाने के बारे में पूछा था तो उसने मना किया था। कहा था, मुझे यकीन है तुम ऐसा नहीं कर सकती हो।' 21 दिन बिना किसी अपराध जेल में पति की वजह से काटे। अब क्या करेंगी? इस पर शालू ने कहा,'मैने अभी तक कुछ नहीं सोचा है।' पुलिस कस्टडी में आपने बेटे से बात करने की इच्छा जतायी लेकिन बेटा ठीक से बात नहीं कर रहा था। इस पर शालू ने जवाब दिया कि बेटे से मिलने की इच्छा थी। जेल में हर पल उसे ही याद किया। उस दिन कस्टडी में पुलिस से बात करवाने की गुजारिश की थी। उन्होंने बात करायी लेकिन बेटा बात नहीं कर रहा था। बस उसका चेहरा देखना था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअब कभी कानपुर नहीं जाऊंगी...जेल से बाहर निकली शालू