मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगले जनम में मिलेंगे लिखकर युवक लटक गया फांसी पर

Apr 09, 2026 05:38 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुसाइड नोट में महिला मित्र के लिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, इस जन्म में नहीं मिल सके अगले जनम में मिलेंगे लिखकर 28 वर्षीय आदर्श प्रजापति ने जान दे दी।

मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगले जनम में मिलेंगे लिखकर युवक लटक गया फांसी पर

UP News: सुसाइड नोट में महिला मित्र के लिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, इस जन्म में नहीं मिल सके अगले जनम में मिलेंगे लिखकर 28 वर्षीय आदर्श प्रजापति ने जान दे दी। यूपी की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम एफ ब्लाक में कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटका मिला। पुलिस को दो पन्ने का सुसाइडनोट मिला है। एक उसके कमरे से दूसरा ऑफिस में रखा मिला। वहीं एक दूसरे आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिवइन पार्टनर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सआदतगंज निवासी आदर्श राजाजीपुरम में किराए पर रहता था। साथ में उन्नाव का रहने वाला जिम ट्रेनर शिवा भी रहता था। वह ऐशबाग में एक सीए के पास अकाउंटेंट था। बुधवार को कमरे में फंदे से शव लटका मिला। शिवा दोपहर जब लौटा ता कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख वह काफी देर खटखटाता रहा। कोई उत्तर न मिलने पर परिवारीजनों को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर फंदे से आदर्श का शव लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो सुसाइडनोट मिले हैं। एक में मम्मी पापा मुझे माफ करना इसके अलावा परिवारीजनों के बारे में लिखा है। एक महिला मित्र का भी आदर्श ने जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगले इस जनम में नहीं मिल सका अगले जनम में तुमसे मिलुंगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की है। आदर्श के परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

मेकअप आर्टिस्ट की आत्महत्या के मामले में लिवइन पार्टनर गिरफ्तार :

विकासनगर में मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्या (24) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिवइन पार्टनर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नेहा के पिता सत्यनारायण ने अजीत के साथ ही दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाप्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक अजीत कुमार मूल रूप से बहराइच के गंगापुर का रहने वाला है। उसे चिनहट देवा रोड से गिरफ्तार किया गया है। नेहा बहराइच के मुर्तिहा गंगापुर की रहने वाली थी। उसका पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अजीत के संपर्क में आयी। नेहा के साथ वह यहां विकासनगर स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। आठ दिंसबर को नेहा का शव फंदे से लटका मिला था। अजीत और नेहा का अकसर विवाद होता था। नेहा के पिता की तहरीर पर अजीत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।