Hindi NewsUP NewsI love you mom and dad please forgive me MBBS student hanged himself in hostel
I Love You मम्मी-पापा! एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मांगी माफी

I Love You मम्मी-पापा! एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मांगी माफी

संक्षेप:

मेरठ में एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कॉलेज प्रशासन, पुलिस की सूचना दी गई। मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें छात्र ने मां-बाप से माफी मांगी थी।

Nov 30, 2025 08:38 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़/मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने शनिवार दोपहर कॉलेज के हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कॉलेज प्रशासन, पुलिस की सूचना दी गई। उनकी मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें छात्र ने मां-बाप से माफी मांगी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अलीगढ़ में डिफेंस कम्पाउंड सांगवान सिटी रोड के रहने वाले उदल सिंह यूपी पुलिस में आरआई पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी तैनाती जनपद मुजफ्फनगर में है। उनका बेटा गोपेश कृष्ण मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार दोपहर डॉ कोटनिस हॉस्टल के कमरा नंबर 122 के बाथरूम के रोशनदान से फांसी लगाकर गोपेश कृष्ण ने आत्महत्या कर ली। इससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंची ऐऔर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, आरआई के बेटे के सुसाइड की सूचना पर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

छात्र के कमरे में मिला सुसाइड नोट

छात्र के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, लेकिन उसमें आत्महत्या की वजह नहीं बताई गई। सुसाइड नोट में लिखा है आई लव यू मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। सुसाइड नोट में मोबाइल और लैपटॉप का पासवार्ड भी लिखा मिला है। छात्र के रूम पार्टनर से पुलिस पूछताछ कर रही है। सुभारती चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्र गोपेश दो भाई, एक बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है, वह गाजियाबाद में दरोगा पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:SIR ड्यूटी में लगे एक और BLO की गई जान, बिजनौर में आंगनबाड़ी की मौत

रेलवे स्टेशन पर युवक ने की खुदकुशी

उधर, संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली रेलवे स्टेशन पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक पेट्रोल पंप संचालक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेटे पर 32000 गायब करने का आरोप लगाने की बात कही।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |