Hindi NewsUP NewsI am speaking to Lashkar e Taiba we will carry out blasts every hour Youth phone call after Delhi blast
लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहा हूं, हर घंटे धमाके करूंगा; दिल्ली ब्लास्ट के बाद आई कॉल ने पुलिस की उड़ाई नींद

लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहा हूं, हर घंटे धमाके करूंगा; दिल्ली ब्लास्ट के बाद आई कॉल ने पुलिस की उड़ाई नींद

संक्षेप: दिल्ली में धमाके के कुछ घंटे बाद ही पुलिस के होश उड़ाने वाली एक कॉल ने हड़कंप मचा दिया। डायल 112 पर फोन करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए हर घंटे बम ब्लास्ट करने की धमकी दी और फिर फोन बंद कर लिया। 

Wed, 12 Nov 2025 10:41 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली में ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही एक सिरफिरे की हरकत ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिया। डायल 112 पर फोन करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का बताते हुए हर घंटे ब्लास्ट करने की धमकी दी। इसके बाद फोन बंद कर लिया। करीब 36 घंटे बाद उसका फोन ऑन होते ही उसे धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थाना दक्षिण के उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे डायल 112 पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम प्रवीन बताया और कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा से है। हर घंटे शहर में बम ब्लास्ट करता रहेगा। इसके बाद फोन को काट दिया। इसके बाद फोन बंद कर लिया। ये सुनकर दिल्ली में कुछ घंटे पहले हुए ब्लास्ट के चलते चौकन्नी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:मुंबई से वाराणसी आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, यात्रियों को उतारा गया

लखनऊ पहुंची डायल 112 की सूचना से लखनऊ से लेकर फिरोजाबाद प्रशासन तक हड़कंप मच गया। लखनऊ से थाना दक्षिण पुलिस को मैसेज फारवर्ड किया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी सुहागनगर उपनिरीक्षक योगेश कुमार और पीआरवी पुलिस एवं क्यूआरटी मोबाइल को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगवाया तो उसका नाम आकाश फौजदार सामने आया। उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को बेवजह परेशान करने, ब्लास्ट की धमकियां देने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बुधवार की सुबह जैसे ही युवक ने फोन खोला, पुलिस ने उसे घर से धर दबोचा। उसने अपना नाम आकाश फौजदार पुत्र वीर सिंह फौजदार निवासी सुहागनगर बताया।

ये भी पढ़ें:मुसलमानों के कंधों पर कब तक यादव परिवार CM बनेगा? मौलाना ने अखिलेश से की ये मांग

इस मामले में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि युवक ने कॉल करते समय अपन नाम प्रवीण बताया और लश्कर-ए-तैयबा से होना बताकर धमाके की धमकियां दीं। वो नशे में था और मोबाइल बंद कर लिया। उसका मोबाइल जैसे ही बुधवार को शुरू हुआ, पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया। आकाश फौजदार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:डॉ. शाहीन ने प्रयागराज से MBBS की पढ़ाई, कानपुर में रही डॉक्टर
Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |