भरी पंचायत में शौहर की शर्त, पहले छोटे भाई से बीवी को हलाला कराना होगा तब साथ रखूंगा

भरी पंचायत में शौहर की शर्त, पहले छोटे भाई से बीवी को हलाला कराना होगा तब साथ रखूंगा

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तीन तलाक देने वाले शौहर ने भरी पंचायत में बीवी के सामने शर्त रख दी। पति ने कहा कि पहले छोटे भाई से बीवी को हलाला कराना होगा तब साथ रखूंगा। पति की बातें सुनकर पत्नी हैरान रह गई।

Oct 18, 2024 08:44 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

बांदा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने मारने-पीटने के बाद तीन तलाक देकर बीवी को घर से निकाल दिया। मामले को लेकर हुई भरी पंचातय में साथ रखने के लिए शर्त रख दी। पति ने कहा कि पहले छोटे भाई से बीवी को हलाला कराना होगा, तब साथ रखूंगा।शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का निकाह 15 दिसंबर 2017 में जनपद महोबा के गांधीनगर निवासी फिरोज खान पुत्र रईस खान से हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बोले, यदि इस घर में खुश रहना है तो अपनी मां से तीन लाख रुपये नगद और एक बाइक दिलवाओ। युवती के पिता का इंतकाल होने और आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की दुहाई देने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। शारीरिक व मानसिक यातनायें दी गईं। पीड़िता मायका आई तो सारी बात अपनी मां से बताई। मां ने पंचायत की और समझाकर भेज दिया। लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मारपीट तथा मानसिक यातनायें देते रहे। युवती के एक बेटी है। बेटी होने के बाद भी यातनाएं बंद नहीं हुईं। दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने मारने-पीटने के बाद बीवी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने फोन से अपनी मां को महोबा बुलाया। उसके साथ बांदा आ गई। इस साल 17 मार्च को बांद में पंचायत की।

शौहर ने कहा कि तलाक दे दिया है। भाई से हलाला करना पड़ेगा, तभी साथ रखूंगा। पीड़िता ने एसपी से मुलाकत की और पूरी घटना बताई। एसपी के आदेश पर शौहर और परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |