शराब पीकर सो जाता था पति, दूध में नशा दे देवर बनाता रहा संबंध; ससुरालवाले देते थे साथ
देवर ने दूध में नशे की दवा पिलाकर उसके साथ संबंध बनाया। फिर तो यह सिलसिला सा चल पड़ा। महिला ने अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत कई बार अपने पति से की लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। नवविवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब उसने अपने पति को शराब पीकर इधर-उधर सो जाते देखा। इस दौरान दूध में नशे की दवा देकर देवर उसके साथ रेप करने लगा। ससुरालवाले भी इसमें उसका साथ देते थे। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने शादी के तुरंत बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पहले उसे घर से निकल जाने पर मजबूर करने की कोशिश की गई। जब वह घर छोड़कर नहीं गई तो पति की गैर मौजूदगी में देवर दूध में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इसमें ससुराल के अन्य लोग भी उसका साथ देते थे।

घटना, गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की है। महिला का आरोप है कि वह उसने अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत कई बार अपने पति से की लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। नवविवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद गोरखनाथ सर्किल के सीओ के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस लड़की की शादी 2022 में हुई थी। शादी के छह महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद ससुरालवालों का रवैया बदल गया। महिला के अनुसार उसके पति को शराब पीने की आदत है। वह शराब पीकर इधर-उधर गिरकर सो जाता था।
उधर, ससुर-सास और देवर उसे कम दहेज लाने का ताना देते और विरोध करने पर गालियां देने लगते थे। उसे प्रताड़ित कर घर छोड़ने पर मजबूर किया जाना लगा। लेकिन वह कहीं नहीं गई। शादी को करीब एक साल बीत गए। एक दिन जब महिला का पति गाड़ी लेकर कुछ दिनों के लिए बाहर गया था तब उसके देवर ने दूध में नशे की दवा पिलाकर उसके साथ संबंध बनाया। फिर तो यह सिलसिला सा चल पड़ा। देवर उसके साथ रात-रात भर रेप करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





