Hindi NewsUP Newshusband who was going to marry for fourth time divorced his third wife and threw her out of the house
तीन शादियां, 2 बच्चे; चौथी करने की फिराक में था पति, पोल खुली तो बीवी को तलाक देकर घर से निकाला

तीन शादियां, 2 बच्चे; चौथी करने की फिराक में था पति, पोल खुली तो बीवी को तलाक देकर घर से निकाला

संक्षेप: मुरादाबाद में एक महिला ने अपने पति पर अविवाहित बताकर शादी रचने, दो पुरानी शादियाँ छुपाने और विरोध करने पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sat, 15 Nov 2025 09:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी, तीन तलाक देने और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी रचा बैठा, जबकि बाद में पता चला कि वह पहले से दो शादियां कर चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह मामला मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर से जुड़ा है। यहां रहने वाली सईदा नाम की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैनाठेर के तख्तपुर अल्लाह उर्फ नानपुर गांव के रहने वाले रजाबुल ने खुद को कुंवारा बताते हुए उससे शादी की। सईदा का आरोप है कि शादी के बाद उसने जाना कि रजाबुल पहले ही दो महिलाओं से शादी कर चुका है। पहली शादी उसने एक हिंदू लड़की से की थी, जिसे कुछ समय बाद छोड़ दिया। इसके बाद उसने दूसरी लड़की से निकाह किया, जिससे उसके दो बेटे भी हैं।

सईदा ने बताया कि रजाबुल उसे करुला के एक किराये के मकान में रखता था। धीरे-धीरे जब उसे पति की पिछली शादियों का सच्चाई का पता चला और उसने इस बारे में रजाबुल से सवाल-जवाब किए, तो वह आगबबूला हो गया। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर रजाबुल ने उसे 2 नवंबर को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, सईदा का दावा है कि रजाबुल अब चौथी शादी करने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें:बीवी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, बंद कमरे में मिला दोनों का शव

उधर, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी पति रजाबुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है, ताकि धोखाधड़ी, तीन तलाक, पूर्व शादियों और अन्य पहलुओं की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |