Hindi NewsUP NewsHusband sad by wife death, commits suicide by hanging himself in Gonda UP
पत्नी की मौत से इस कदर टूटा पति, 8वें दिन फांसी लगाकर दे दी जान; परिवार में कोहराम

पत्नी की मौत से इस कदर टूटा पति, 8वें दिन फांसी लगाकर दे दी जान; परिवार में कोहराम

संक्षेप: यूपी के गोंडा जिले में एक युवक अपनी पत्नी की मौत से इस कदर टूट गया था कि वह अवसाद में आकर कमरे में लगे पंख लगाने वाले हुक से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक की मां कोकिला सिंह ने थाना धानेपुर में घटना की सूचना दी है।

Sat, 8 Nov 2025 02:38 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगाई में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक शिवम सिंह अपनी पत्नी की मौत से इस कदर टूट गया था कि गम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि पत्नी की मृत्यु के बाद से वह गहरे अवसाद में था और लगातार चुपचाप रहने लगा था। घटना की सूचना मृतक की मां कोकिला सिंह ने थाना धानेपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, युवक शिवम की पत्नी वंदना सिंह ने 30 अक्टूबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से शिवम मानसिक रूप से बेहद टूट गया था। जब घर के लोग बाहर के काम में व्यस्त थे, तभी उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पूरे गांव में शोक की लहर

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कोकिला सिंह बार-बार बेहोश हो रही हैं। गांव के लोगों ने बताया कि शिवम और वंदना की जोड़ी बेहद खुशहाल थी और दोनों के बीच गहरा स्नेह था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। किसी प्रकार की साजिश या विवाद की बात अभी तक नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव टल सकते हैं, प्रशासनिक स्तर पर अटकलें तेज, जानें वजह
ये भी पढ़ें:आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत, इस केस में हुए बरी, RSS-BJP से क्या कनेक्शन?
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |