Hindi NewsUP NewsHusband murdered by shooters wife on run for 11 years arrested mother had reopened case
शूटरों से करवाई पति की हत्या, 11 साल से फरार चल रही पत्नी गिरफ्तार, मां ने री-ओपन कराई थी फाइल

शूटरों से करवाई पति की हत्या, 11 साल से फरार चल रही पत्नी गिरफ्तार, मां ने री-ओपन कराई थी फाइल

संक्षेप:

बागपत में शूटरों से पति की हत्या करवाने के बाद से फरार चल रही पत्नी को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Sat, 18 Oct 2025 06:51 PMDinesh Rathour बड़ौत (बागपत)
share Share
Follow Us on

यूपी के बागपत में शूटरों से पति की हत्या करवाने के बाद से फरार चल रही पत्नी को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर की चौधरान पट्टी में 25 दिसंबर 2014 को सत्यवीर उर्फ कल्लू की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या शामली जिले के नाला गांव निवासी विक्की व कुरमाली गांव के सर्वेश उर्फ मंगल ने की थी। बड़ौत पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कई और लोगों के नाम सामने आए थे, लेकिन पुलिस ने मामला बंद कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद मृतक की मां बोहती ने बेटे के सभी हत्यारोपियों को जेल भिजवाने के लिए फाइल री-ओपन करने की मांग की। तत्कालीन आईजी के निर्देश पर फाइल खोली गई और मामले की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की मैराथन जांच के बाद कल्लू की पत्नी अंजू निवासी लूंब व एलम नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अश्वनी के भी नाम सामने आए। जिसमें 17 अक्तूबर 2016 को दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हत्याकांड के आरोपी एलम के पूर्व चेयरमैन अश्वनी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, मगर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी गई थी, जहां से उसे जेल भेज दिया था।

फरार चल रही कल्लू की पत्नी अंजू को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नगर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। घटना के करीब 11 साल बाद अंजू को पुलिस गिरफ्तार कर पायी है। पुलिस के अनुसार अंजू अपना नाम-पता बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रहती थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सत्यवीर हत्याकांड में फरार अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |