पत्नी को कमरे में बंद कर पति ने खेला खूनी खेल, मिन्नतें करते रहे बच्चे; मां को मार डाला

हरिशंकर त्रिपाठी, बस्ती
Follow us on Google News
share

पति ने आधी रात को पत्नी को कमरे में बंद कर ईंट से कूचकर मार डाला।  मां की आवाजें सुनकर जागे बच्चों ने पड़ोसियों से बचाने की मिन्नतें कीं। पड़ोसी पहुंचे भी लेकिन तब तक पति, पत्नी की हत्या की हत्या कर चुका था। हत्या करने के बाद वह मौके से भाग खड़ा हुआ।

Kiran was killed in a Basti incident; her husband is accused of murder
बस्ती में हुई वारदात में मारी गई किरण, पति पर है हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती में आधी रात को एक पति अपनी पत्नी के लिए जल्लाद बन गया। उसने पत्नी को कमरे में बंद करके ईंट से कूचकर मार डाला। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर बच्चों की नींद खुल गई। बच्चों ने घर में चल रहे खूनी खेल को जाना तो दौड़कर पड़ोसियों के पास पहुंचे। बच्चों की मिन्नतों और गुहार पर पड़ोसी दौड़ते-भागते वहां पहुंचे लेकिन तब तक गुस्से से बेकाबू पति पत्नी को मौत के घाट उतार चुका था। पत्नी की हत्या के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला और मौके से भाग निकला।

दरवाजा खुलने पर कमरे में पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि फर्श पर लहूलुहान महिला की लाश पड़ी थी। पड़ोसियों में से किसी ने तत्काल वाल्टरगंज थाने की पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुट गई। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही फरार हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पिता के हाथों मां के कत्ल से सन्न रहे गए बच्चों को कुछ सूझ ही नहीं रहा कि वे अब क्या करें? मां के गम में वे लगातार रोए जा रहे हैं। किसी की बात से उन्हें कोई सांत्वना महसूस नहीं हो रही है।

नशे का आदि था आरोपी

बताया जा रहा है कि बस्ती के बहेरिया की रहने वाली मृतका किरण का पति फूलचंद सिलाई का काम करता था। आरोप है कि वह नशे का आदती है। इसी आदत के चलते उसका अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। रविवार की देर रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचा। उस समय बच्चे सो रहे थे। फूलचंद का घर आते ही अपनी पत्नी किरण से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी फूलचंद ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और पत्नी पर ईंट से तबाड़तोड़ कई वार कर दिए।

मां की चीख-पुकार सुनकर बेटा अमित जागा और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद उसने चिल्ला-चिल्लाकर आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों में जिसने भी बच्चों की पुकार सुनी वो मौके की ओेर दौड़ा लेकिन जब तक वे मदद के लिए पहुंचते, तब तक आरोपी फूलचंद्र अपनी पत्नी की हत्या कर चुका था। हत्या के बाद फूलचंद मौके से फरार हो चुका था।

क्या बोली पुलिस

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपत्नी के साथ पति ने खेला खूनी खेल, मिन्नतें करते रहे बच्चे; मां को मार डाला