Hindi NewsUP NewsHusband kills wife and commits suicide body found in room
बीवी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, बंद कमरे में मिला दोनों का खून से लथपथ शव

बीवी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, बंद कमरे में मिला दोनों का खून से लथपथ शव

संक्षेप:

रायबरेली में एक युवक ने बांके से बीवी की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा देर तक नहीं खुलने पर इस घटना की जानकारी गांव वालों को हुई। 

Nov 15, 2025 02:16 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

यूपी के रायबरेली एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात एक युवक ने बांके से बीवी की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला तब इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये घटना खीरों थाना क्षेत्र के सुरजीपुर निहस्थ गांव का है। यहां रहने वाले 32 वर्षीय भीमराज उर्फ भीकू बीते शुक्रवार को अपने तीन बच्चों को ससुराल में छोड़ आया। घर पर उसकी 28 वर्षीय पत्नी सोनी देवी अकेले थी। रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पति ने बांके से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति भी फांसी पर झूल गया। शनिवार सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने अंदर देखा तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पति फांसी के फंदे से झूल रहा था।

पड़ोसियों के द्वारा सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार और बच्चों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर गांव में जहां तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि पति-पत्नी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहा हूं, हर घंटे…दिल्ली ब्लास्ट के बाद आई कॉल ने पुलिस की उ

सौतेले बाप ने किया नाबालिग बेटी से रेप का प्रयास

उधर, मेरठ के रोहटा रोड स्थित कॉलोनी में शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मां-बेटी पर कैंची से हमला किया। किशोरी की गर्दन पर कैंची मार दी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर मां-बेटी थाने पहुंचीं, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |