Hindi NewsUP NewsHusband had illicit relations with multiple women, tortured his wife when she protested and beat her with electric shock
कई महिलाओं से पति का अवैध संबंध, विरोध पर पत्नी को दीं यातनाएं; करंट लगाकर पीटा और..

कई महिलाओं से पति का अवैध संबंध, विरोध पर पत्नी को दीं यातनाएं; करंट लगाकर पीटा और..

संक्षेप:

यूपी के लखनऊ में एक पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर पति ने पत्नी को यातनाएं दीं। करंट लगाकर उसके साथ मारपीट की। तलाक देकर घर से निकाल दिया।

Nov 06, 2025 06:22 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के लखनऊ में कई महिलाओं से अवैध संबंधों में फंसे सीनियर डेवलपर पति का विरोध करने पर विवाहिता को करंट लगाकर कर यातनाएं दीं गईं और कुकर्मों को छुपाने के लिए आरोपी दहेज की मांग करने लगा। करंट लगाकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपी ने बच्चों को छीन कर पीड़िता को तीन तलाक दे घर से निकाल दिया। उसके निजी वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाकर गोपनीयता भंग की, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सआदतगंज इलाके की विवाहिता के मुताबिक 30 जनवरी 2013 को उसकी शादी क्षेत्र के ही सीनियर डेवलपर व इंजन ऑयल कारोबारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। कुछ वर्षो तक सब ठीक चलता रहा। लेकिन बाद में विवाहिता को पता चला कि उसके पति के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते हैं। पीड़िता के पूछने पर आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगा।

तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया

आरोप है कि वह अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए पीड़िता से दहेज की मांग करने लगा। इसमें आरोपी के अन्य परिवारीजन भी शामिल थे। आरोप है कि 25 अप्रैल 2025 को पति ने उसके साथ मारपीट कर करंट लगाकर यातनाएं दीं। फिर उसके मायके वालों को घर बुलाकर उन्हें भी बेइज्जत किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और उसके दोनों बच्चों को भी छीन लिया। पीड़िता के गहने, मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज भी हड़प लिए।

अश्लील वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाई

आरोप है कि पीड़िता के कुछ निजी अश्लील वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखा कर पीड़िता की गोपनीयता भंग कर दी। अब आरोपी उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब दूसरी शादी करने की तैयारी में है। खुद पर हुए जुल्म को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के बीच मीडिएशन फेल हो गया है। जिसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:फर्जी डिग्री-मार्कशीट मामले में लखनऊ से दिल्ली तक 16 स्थानों पर ईडी की रेड
ये भी पढ़ें:जन्मदिन के दिन उठी बेटे की अर्थी, विधवा मां के सपनों पर टूटा पहाड़
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |