1 हजार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का सौदा, दोस्तों से कराया गैंगरेप

Feb 10, 2026 02:52 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बदायूं
share

बदायूं में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक पति ने एक हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी को दो दोस्तों के हवाले कर दिया, जिन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

1 हजार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का सौदा, दोस्तों से कराया गैंगरेप

यूपी के बदायूं जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने कथित तौर पर मात्र एक हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी को दो दोस्तों के हवाले कर दिया, जिन्होंने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के कागज बनवाने जा रही थी। रास्ते में सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पति को दो दोस्त पप्पू निवासी अल्लैहपुर खुर्द व बालकिशन के रहने वाले तखोरा मिले। महिला ने बताया कि दोनों ने उसके पति से एक हजार रुपये में उसे अपने साथ भेजने की बात तय की। इसके बाद पति ने खुद किसी काम से जाने की बात कहकर उसे दोनों दोस्तों के साथ बाइक पर बैठा दिया और घर चला गया। आरोप है कि दोनों उसे सुरैनी पापड़ी से बलकनपुर जाने वाले रास्ते में यूकेलिप्टस की कटी हुई बगिया में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचकर महिला ने देखा कि उसका पति घर पर मौजूद था। इसके बाद महिला जेठ के साथ थाने पहुंची और पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

महिला ने बताया कि किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची तो उसका पति घर पर मिला। उसने जब घटना को लेकर पति से सवाल किया तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह उससे पैसा कमाएगा। इसके बाद महिला ने शाम को अपने जेठ को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला ने पति , पप्पू और बालकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति व दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया।

वहीं, महिला जेठ के साथ थाने पहुंची और पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने आ पुलिस ने आरोपी पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि गैंगरेप के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।