पत्नी को युवक के साथ देख बौखलाया पति, बीच चौराहे दो रिवाल्वर से दोनों को मारीं कई गोलियां

फिरोजाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share

यूपी के फिरोजाबाद में पत्नी को एक युवक के साथ देखकर पति इतना बौखला गया कि बीच चौराहे पर ही दोनों को गोलियां मार दीं। दो रिवाल्वर से दोनों को कई गोलियां मारीं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

shooting in Firozabad
फिरोजाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके पर जुटे लोग और पहुंची पुलिस।

यूपी के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में मंगलवार रात पत्नी को एक युवक के साथ बात करते देख पति ने आपा खो दिया। उसने दो रिवाल्वर से पत्नी और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को दो और पत्नी को पांच गोलियां मारीं। बीच चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलते ही अफरातफरी मच गई। रिवाल्वर मौके पर ही फेंककर भाग रहे पति को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक और महिला को पहले स्थानीय अस्पताल फिर आगरा रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार नारखी के जाटऊ का रहने वाला सनी थाना उत्तर क्षेत्र में गौरीशंकर इंटर कॉलेज के पीछे द्वारिकापुरी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उसका डीएवी इंटर कॉलेज के पास इंटरनेट कैफे है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे रिषत्र की पत्नी शिप्रा तेलंग उससे बात करने पहुंची थी। शिप्रा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और पिछले तीन साल से पति से विवाद चल रहा था।

अफेयर का आरोप लगाते हुए बौखलाया पति

पुलिस के मुताबिक सनी और शिप्रा दुकान के अंदर बात कर रहे थे। रात करीब नौ बजे रिषभ वहां पहुंचा। पहुंचते ही पत्नी और सनी से कहासुनी करने लगा। उसने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर रिषभ ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर सनी पर फायरिंग कर दी। सनी के पेट और सीने में दो गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर गया।

युवक के बाद पत्नी पर चलाईं गोलियां

युवक के गोली लगने के बाद जमीन पर गिरते ही शिप्रा चीखने लगी। इस पर पति रिषभ ने दूसरी रिवाल्वर निकाल ली और उस पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली शिप्रा की बाजू में लगी, दूसरी पेट और सीने के पास लगी। इसके बाद दो गोलियां पेट और हाथ में मारीं। पांच गोलियां लगने से शिप्रा गंभीर रूप से घायल हो होकर जमीन पर गिर गई।

रिषभ को पुलिस ने भीड़ की मदद से पकड़ा

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुटती देख रिषभ रिवाल्वर मौके पर ही छोड़कर भागने लगा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और लोगों की मदद से गोलीकांड को अंजाम देने वाले रिषभ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोली से घायल सनी और शिप्रा को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।

शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शिप्रा और उसके पति रिषभ के बीच शादी के बाद से विवाद चलने की बात सामने आई है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक और युवती को गोली मारी गई है। कोटलाचुंगी पर रिषभ ने अपनी पत्नी शिप्रा और शिप्रा के पुरुष मित्र पर फायरिंग की है। दोनों को गोलियां लगी है। मौके से रिषभ को लोगों की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से था विवाद, नहीं हो सकी सुलह

युवती का कहना है कि शादी के 10 सालों से लगातार उससे मारपीट, शक और तलाक के लिए बार बार पति परेशान करते हुए झगड़े करता आ रहा था। वह पत्नी के मायके वालों को बुलाकर कभी थाना उत्तर में पंचायत होती तो कभी ससुराल में बुलाकर कहासुनी। इससे तंग आकर पत्नी ने पति को कई बार समझाने के लिए लोगों से कहा लेकिन पति और पत्नी के बीच सुलह नहीं हो सकी।

पति को पत्नी पर अफेयर का शक

पत्नी ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि सनी उसकी और पति के बीच सुलह कराने में मदद कर रहा था। जबकि पति को अफेयर का शक था। गोलीकांड में घायल युवक और युवती को देर रात एसएसपी और एसपी सिटी ने पूछताछ के बाद आगरा रेफर करा दिया तो आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सनी के परिवार ने पुलिस को बताया कि सनी अपने गांव जाटऊ में परिवार के साथ रहता था। बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने और नौकरी की तलाश में सनी गांव से करीब चार साल पहले शहर आ गया और वर्तमान में थाना उत्तर के गौरीशंकर इंटर कालेज के पीछे द्वारिकापुरी में परिवार के साथ रहने लगा। उसकी डीएवी इंटर कालेज के पास इंटरनेट की दुकान है।

शिप्रा ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो गए और पति रिषभ द्वारा आए दिन उससे मारपीट और कहासुनी करता था। पिछले कुछ सालों से रिषभ उससे तलाक लेना चाहता है और लगातार कभी थाने में तो कभी मायके बुला कहासुनी करता है।

प्लानिंग करके आया था रिषभ

मंगलवार की शाम को जब शिप्रा घर से निकलकर कोटला चुंगी पर सनी की दुकान पर आ गई थी तो काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान पति रिषभ आया और दोनों से गाली गलौज करने लगा। पत्नी पर आरोप लगाए कि वह अपने प्रेमी के पास आई है। शिप्रा ने पति को समझाने की कोशिश की तभी सनी, शिप्रा और रिषभ के बीच कहासुनी हुई हो गई। तभी रिषभ अपने पास में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर को निकालकर सनी की ओर फायरिंग करने लगा।

सनी को दो गोलियां लगते ही वह चीखकर गिर गया। शिप्रा ने लोगों को बुलाने को चीखपुकार की तो रिषभ ने शिप्रा पर भी फायरिंग कर दी। पहली गोली शिप्रा की बाजू में गोली लगकर निकल गई। फिर कई गोलियां चलाईं तो शिप्रा भी जमीन पर गिर गई।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपत्नी को युवक संग देख बौखलाया पति, चौराहे दो रिवाल्वर से दोनों को मारीं गोलियां