VIDEO: पत्नी को लाने गए पति का ससुराल में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा
सोनभद्र में पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक ने ससुराल में हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। गुस्से में युवक बिजली टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक रविवार को अपने ससुराल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में 33 हजार के हाईटेंशन बिजली टावर के अंतिम छोर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
करमा थाना क्षेत्र के मंगरदहा गांव के रहने वाले जंगी प्रधान का 26 वर्षीय बेटा विश्राम कुमार अपने ससुराल छपका में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्नी की विदाई को लेकर विवाद होने पर नाराज युवक पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा। सूचना मिलते सीओ नगर रणधीर मिश्रा, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचकर एहतियातन बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन की आपूर्ति बंद कराई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद सीओ ने युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतर आया। सीओ ने बताया कि युवक कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
अंधेरे, ठंड और हाईटेंशन लाइन जैसी चुनौतियों के बीच टीम ने युवक की कमर में सेफ्टी बेल्ट बांधकर उसे सावधानीपूर्वक नीचे उतारा। युवक को पुलिस निगरानी में दिबियापुर सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य पाए जाने पर घर भेज दिया गया। ब्रजेश ने बताया कि वह नाराजगी में टावर पर चढ़ा था और शराब के नशे में होने की बात से साफ इंकार किया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संयुक्त टीम की तत्परता की सराहना की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता के चलते युवक को सकुशल बचा लिया गया।
कानपुर में भी युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
इससे पहले कानपुर के फंफूद थाना क्षेत्र के जगजीवानपुर गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन के टावर पर युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर प्रशासन, पुलिस और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
टावर पर चढ़ने वाला युवक ब्रजेश कुमार पुत्र मोहर सिंह लोडर वाहन चलाकर मां के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद वह गुस्से में गांव के बाहर सरसों के खेत स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। लगभग साढ़े दस बजे गैल इंडिया लिमिटेड पाता प्लांट की फायर ब्रिगेड, विद्युत विभाग की तीन टीमों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

