मुलाकातों में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी से कराया कत्ल, सिर कटी लाश का खुलासे के बाद एनकाउंटर

Jan 12, 2026 07:46 pm ISTAjay Singh संवाददाता, फिरोजाबाद
share

सूरज के सौरभ की पत्नी से अवैध संबंध थे। सौरभ के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सूरज ने नौ जनवरी को सौरभ को फोन कर बुलाया और दोनों ने शराब पी। अधिक नशा होने पर सूरज ने अपने दोस्त सलमान को पैसों का लालच देकर बुला दिया।

मुलाकातों में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी से कराया कत्ल, सिर कटी लाश का खुलासे के बाद एनकाउंटर

यूपी के फिरोजाबाद के नारखी में निर्मम हत्या कर फेंके गए सिर कटे का शव का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार को कर दिया। पत्नी के कहने पर प्रेमी और उसके दोस्त ने ही हत्या की थी। पति के चलते पत्नी और उसके प्रेमी की नियमित मुलाकातें नहीं हो पा रही थीं इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटा दिया। हत्यारोपी प्रेमी और उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी के पैर में दो गोली लगीं हैं तो सहयोगी के पैर में एक। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से एटा निवासी 26 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र भोजराज सिंह कई सालों से उत्तर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में रहता था और टैक्सी चलाकर गुजारा करता था। वह नौ जनवरी से घर से लापता था। रविवार को नारखी थाना क्षेत्र के गांव जाखई निवासी पूर्व ग्राम प्रधान जयवीर सिंह के नलकूप की कोठरी में उसका सिर कटा शव मिला था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने हत्याकांड के खुलासा के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ नारखी, पचोखरा एवं रामगढ़ थाना पुलिस की टीम बनाई थी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

टीमों ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो अहम सुराग हाथ लगे। जांच में मृतक की पत्नी प्रीति और जाखई निवासी उसके प्रेमी सूरज पुत्र देवेंद्र पाल एवं उसके दोस्त सलमान पुत्र इकबाल का नाम सामने आया। सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सूरज और सलमान श्री राम गढ़ी के निकट कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पुलिस को घेराबंदी करते देख दोनों आरोपी फायरिंग करने लगे।

पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की तो सूरज पैर में दो गोली लगने से घायल हो गया और उसके दोस्त को एक गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे दो तमंचा, छुरा और मृतक की बाइक बरामद कर ली है। जानकारी पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और सीओ टूंडला भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी ने बताया कि सूरज के सौरभ की पत्नी से अवैध संबंध थे। सौरभ के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सूरज ने नौ जनवरी को सौरभ को फोन कर बुलाया और नलकूप की कोठरी के निकट दोनों ने शराब पी। अधिक नशा होने पर सूरज ने अपने दोस्त सलमान को पैसों का लालच देकर बुला दिया। सलमान और सूरज ने मफलर ने पहले उसका गला घोंटा और मौत के बाद सिर काटकर गहरे नलकूप में डाल दिया। ताकि पहचान न हो सके। नलकूप से सिर बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सिर मिलने के बाद परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम

सिर कटा शव मिलने की सूचना पर सौरभ के परिजन भी पहुंच गए थे। उन्होंने शिनाख्त तो कर ली थी, लेकिन सिर मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। सोमवार दोपहर मुठभेड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी होने और नलकूप से सिर मिलने के बाद ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।