बीवी को दूसरे के साथ देख बौखलाया पति, प्रेमी की पीट-पीटकर की हत्या

Pawan Kumar Sharma सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर में घर में घुसे पत्नी के प्रेमी की पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, पिटाई से घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाल चल रहा है। पिटाई के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अस्पताल ले गया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला

बीवी को दूसरे के साथ देख बौखलाया पति, प्रेमी की पीट-पीटकर की हत्या

UP News: यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हरगांव के खजुआ में शुक्रवार रात घर में घुसे पत्नी के प्रेमी की पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, पिटाई से घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाल चल रहा है। पिटाई के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अस्पताल ले गया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरगांव के खजुआ के रहने वाले बिरजू शुक्रवार को किसी काम से घर से निकला था। शुक्रवार रात में उसने अपनी पत्नी को फोनकर बताया कि वह रिश्तेदारी में जा रहा है। आज रात घर नहीं आएगा। कुछ देर बाद बिरजू अचानक पत्नी को बिना बताए घर पहुंच गया। घर पहुंचने तो सेमरीभान का रहने वाला रकीब और उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालत में थे। यह देख बिरजू आग बबूला हो गया। बिरजू को देख रकीब उसे धक्का देकर भागने लगा। इस पर बिरजू ने रकीब को दौड़ाकर पकड़ लिया और डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

प्रेमी को बचाने के चक्कर में पत्नी भी पीट गई

बिरजू की पत्नी ने रकीब को बचाने की कोशिश की तो उसको भी खूब पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बिरजू ने दोनों की करतूत बताई तो सभी लोग वापस चले गए। पिटाई से घायल बिरलू की पत्नी और उसका प्रेमी रकीब बेहोश हो गए। दोनों को बेसुध देख बिरजू ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेसं से बिरजू घायल रकीब और अपनी पत्नी को हरगांव सीएचसी लेकर पहुंचा। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को देख आरोपी भाग निकला

उधर, सूचना मिलने पर कुछ ही देर में हरगावं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देख आरोपी भाग निकला। वहीं, रकीब और महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिास कर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान रकीब की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के हाथ-पैर व सिर में चोट आई है। रकीब के परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। आरेापी बिरजू की तलाश कमें दबिश दी जा रही है। अभी तक इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।