वैलेंटाइन-डे पर पिट गया पति, प्रेमी संग घूम रही बीवी को पकड़ना पड़ा भारी, बीच सड़क पर हुई धुनाई

Feb 14, 2026 11:06 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़ में वैलेंटाइन-डे पर एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी। वह प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच उसके पति ने पीछा करते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

वैलेंटाइन-डे पर पिट गया पति, प्रेमी संग घूम रही बीवी को पकड़ना पड़ा भारी, बीच सड़क पर हुई धुनाई

यूपी के हापुड़ में वैलेंटाइन-डे पर एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी। वह प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच उसके पति ने पीछा करते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी संग पकड़ना पति के लिए भारी पड़ गया। पत्नी ने उल्टे पति की ही बीच सड़क पर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे से अफरातफरी मच गई। किसी तरह यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पति कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी हैं। पति को काफी समय से पत्नी पर शक था। शनिवार को वैलेंटाइन डे पर महिला बाइक पर अपने प्रेमी के साथ बैठकर मेरठ रोड की ओर जा रही थी। इसी बीच पति ने चुपके से उनका पीछा किया। फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही पति ने दोनों को रोक लिया।

परिजनों ने महिला के प्रेमी को पकड़ा

बताया गया कि पति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गए। मारपीट होती देख यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पति और परिजन ने महिला के प्रेमी को पकड़े रखा। इसी बीच किसी ने मोबाइल से पूरा वीडियो कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पति, महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।

भतीजे से चल रहा था चाची का प्रेम प्रसंग, पति ने करा दी दोनों की शादी

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बा निवासी महिला पूजा का अपने ही सगे जेठ के बेटे संजीव के साथ करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि दोनों के बीच चल इस प्रेम प्रसंग को गणमान्य लोगों ने डांट-फटकार और समझा-बुझाकर विराम देने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों ने किसी की एक न सुनी। महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा पांच वर्ष, छोटा बेटा तीन वर्ष का है। प्रेम प्रसंग के इसी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम महिला, उसका पति व भतीजा और उसका पिता गांव के कई जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर दोघट थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे दोनों अपनी मर्जी से परिवार एवं कस्बे से दूर जा रहे हैं कहीं बाहर ही मजदूरी करके साथ रहेंगे। पति के सामने ही महिला ने प्रेमी यानि जेठ के बेटे के गले में माला डाल दी।

महिला के गले में डाली वरमाला

उधर भतीजे ने भी महिला के गले में माला डाल दी। परिवार के लोगों व थाने में दोनों ने इस संबंध में लिखकर भी दे दिया गया कि दोनों अपनी मर्जी से जा रहे हैं। जबकि महिला के मायके वालो ने इस मौके पर आने से मना कर दिया। कह दिया कि उनका बेटी से अब उनका कोई संबंध नहीं रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई लिखित शिकायत थाने नहीं आई है। जानकारी मिली है कि थाने के बाहर ही चाची-भतीजे ने एक दूसरे के गले में माला डाली है। इससे अधिक जानकारी नहीं है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;