यूपी में मानवता शर्मसार: युवक को घर में बनाया बंधक, बेरहमी से की पिटाई, दबंगों ने चप्पल भी चटवाई
सोशल मीडिया पर बुलंदशहर के वायरल वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मानवता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो में बंधक बनाकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसे चप्पल चटवाई गई।

Bulandshahr News: सोशल मीडिया पर बुलंदशहर के वायरल वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मानवता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो में बंधक बनाकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसे चप्पल चटवाई गई। वायरल वीडियो को ककोड़ के सुनपेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सात महीने पुराना बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दो युवक बारी-बारी से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पिटने वाला युवक चीखता चिल्लाता बचाने की गुहार लगा रहा है। दोनों युवक नीचे गिरे हुए व्यक्ति के मुंह पर चप्पल रखकर पिटाई करते दिख रहे हैं। अधमरी हालत में युवक की किसी से मोबाइल पर बात करा रहे हैं। फोन पर सामने वाला गालियां देता हुआ मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। बताया जाता है पीड़ित व्यक्ति पहले ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता था। बाद में उसने छोटा सा मकान बना लिया।
कोतवाली प्रभारी सर्जेश कुमार यादव ने बताया कि वायरल वीडियो बीते वर्ष अक्टूबर माह की है। वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिकंदरााबाद भास्कर मिश्रा का कहना हे कि वायरल वीडियो सुनपेड़ा गांव का है, पता चला है कि यह अक्टूबर 2025 का है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है, तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा
लखनऊ के गौतमपल्ली के जियामऊ में शनिवार देर शाम को स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने युवक पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया गया। हमले में युवक का हाथ टूट गया। अलीगढ़ निवासी जतिन कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में मानस नगर कॉलोनी जियामऊ में रहते हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे वह जियामऊ से 1090 चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक स्कूटी सवार ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने स्कूटी चालक से गाड़ी संभालकर चलाने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में दबंग ने फोन कर अपने चार-पांच साथयों को बुला लिया। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए क्रिकेट बैट से मारपीट करने लगे। एक आरोपी की पहचान रविंद्र यादव निवासी जियामऊ के रूप में हुई, जबकि अन्य युवकों के नाम नहीं पता चल सके। पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


