फ्लाइट में एचआर मैनेजर की कीमती घड़ी गायब, बैग की सील खुली मिली
सक्षम ने बताया कि उनकी तैनाती इस समय झारसूंगड़ा में है। 14 फरवरी को सोनल के साथ वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसुगुड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। सक्षम के अनुसार झारसुगुड़ा में इंडिगो के कर्मचारियों ने मेरे सामने मेरे दोनों बैग सील किए थे।

ओडिशा के झारसूंगड़ा से लखनऊ की फ्लाइट में एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर की कीमती घड़ी गायब हो गई। पीड़ित यात्री सक्षम पाठक एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर हैं। उनके अनुसार कि उनके दो बैग में से एक की सील खुली हुई थी। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के माध्यम से ही उन्होंने बैग सील कराया था जिसमें घड़ी थी। यह घड़ी उन्हें मंगेतर की ओर से गिफ्ट में मिली थी। इंडिगो ने अब ई मेल के जवाब में सीसीटीवी कैमरों से जांच की बात कही है लेकिन घड़ी नहीं मिली।
सक्षम पाठक के पिता लखनऊ के एक बड़े निजी हॉस्पिटल में जीएम हैं। सक्षम ने बताया कि उनकी तैनाती झारसूंगड़ा में है। 14 फरवरी को अपनी मंगेतर सोनल के साथ वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसुगुड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। सक्षम और सोनल के अनुसार झारसुगुड़ा में इंडिगो के कर्मचारियों ने मेरे सामने मेरे दोनों बैग सील किए थे। यात्रा के बाद जब मैंने चेक किया, तो एक बैग की सील गायब है जबकि दूसरा बैग सील बंद था। सक्षम और उनकी मंगेतर सोनल ने इंडिगो से सीसीटीवी फुटेज साझा करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि घड़ी नहीं मिली तो कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे। उनकी घड़ी की कीमत 27 हजार रुपये है जो उनकी मंगेतर से उपहार में दी थी।
हवाई यात्रा में सामान गायब हो जाए तो क्या करें?
हवाई यात्रा के दौरान सामान का चोरी होना या खो जाए तो तुरंत एयरपोर्ट पर स्थित एयरलाइन के डेस्क पर जाना चाहिए। सामान गायब होने के बारे में सूचना मिलते ही इस बारे में कदम उठाना चाहिए। ऐसे में अच्छा ये होगा कि आप एयरपोर्ट से बाहर न निकलें। सबसे पहले एयरपोर्ट पर मौजूद अपनी एयरलाइन के 'Lost and Found' या 'Baggage Service' काउंटर पर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। एयरलाइन अधिकारियों को आप अपने गायब हुए सामान के बारे में पूरी जानकारी दें। जैसे कि वह कैसा दिखता है (रंग, ब्रांड, कोई खास निशान)। उन्हें अपना सही पता और फोन नंबर दें ताकि सामान मिलने पर वे आपको सूचित कर सकें। यदि यह सुनिश्चत हो जाए कि आपका सामान चोरी हो गया है तो आप इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं।
एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस स्टेशन (CISF या स्थानीय पुलिस) में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद आप उसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखें। यदि सामान का बीमा है तो क्लेम में इसकी जरूरत पड़ सकती है। नियमों के मुताबिक आप सामान खोने या देरी होने पर एयरलाइन से मुआवजे की मांग भी कर सकते हैं। यदि आपने यात्रा के लिए इंश्योरेंस लिया है तो इस बारे में तुरंत अपनी कंपनी को सूचित करें। अक्सर एयरलाइन से मिलने वाले मुआवजे से बेहतर कवरेज इंश्योरेंस कंपनियां दे देती हैं।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

