प्रतीक यादव कितनी प्रॉपर्टी पीछे छोड़ गए? दो बेटियों को विरासत में मिली करोडों की संपत्ति; जानें डिटेल

sandeep लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। उनके पास करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी कारें भी थी। उनकी दोनों बेटियों को विरासत के तौर पर करोडों की संपत्ति मिली है।

प्रतीक यादव कितनी प्रॉपर्टी पीछे छोड़ गए? दो बेटियों को विरासत में मिली करोडों की संपत्ति; जानें डिटेल

प्रतीक यादव की पहचान सिर्फ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश के छोटे भाई के रूप में नहीं, बल्कि एक लग्जरी लाइफस्टाइल, रियल एस्टेट कारोबार और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े चर्चित चेहरे के तौर पर भी होती थी। सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाले प्रतीक यादव ने व्यवसाय और फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। 38 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फेफड़े की मुख्य नस में बड़ा खून का थक्का फंस गया। जिससे सांस और दिल की कार्यप्रणाली बंद होने से प्रतीक की सांसें थम गई थीं।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेत्री हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। दोनों ने करीब 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि इसी साल जनवरी में प्रतीक ने सोशल मीडिया पर अपर्णा से अलग होने की घोषणा कर सनसनी फैला दी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। प्रतीक यादव ने ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी।

कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए प्रतीक यादव?

राजनीति में सक्रिय न रहते हुए उन्होंने रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में काम किया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उनके पास लगभग 19.56 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है । इनमें 5.21 करोड़ रुपये की लैंबॉर्गिनी कार भी शामिल थी। बताया जाता है कि इस कार को खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से बड़ा कर्ज लिया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक यादव का कई रियल एस्टेट कंपनियों से अप्रत्यक्ष संबंध था। इनमें फेम इंफ्रा सिटी, रोबस्ट रियल्टर्स, रोबस्ट रेजिडेंसी और अन्य कई कंपनियां शामिल थीं। हालांकि आधिकारिक दस्तावेजों में उनका नाम किसी कंपनी के निदेशक के रूप में दर्ज नहीं था।

बेटियों को विरासत में करोडों की संपत्ति

इन कंपनियों का संचालन कथित तौर पर उनके करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों के नाम पर किया जाता था। प्रतीक के निधन के बाद उनकी दोनों बेटियों के नाम करोड़ों की संपत्ति विरासत के तौर पर मिलेगी। 2015-16 के यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान अपर्णा यादव के चुनावी हलफनामे में जानकारी के मुताबिक व्यवसाय और संपत्तियों से उनकी वार्षिक आय 1.47 करोड़ बताई गई थी। फिटनेस इंडस्ट्री में भी प्रतीक यादव काफी सक्रिय थे। उन्होंने आयरन कोर फिट नाम से जिम और फिटनेस ब्रांड शुरू किया, जिसकी लखनऊ में कई शाखाएं थीं। उनके जिम में विदेशों से आयातित फिटनेस उपकरण लगाए गए थे। वे सोशल मीडिया पर नियमित रूप से फिटनेस वीडियो और वर्कआउट टिप्स साझा करते थे, जिससे युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।

13 मई की सुबह हार्ट अटैक से हुआ था निधन

हालांकि यादव परिवार की राजनीतिक पहचान सैफई जुड़ी हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार प्रतीक के पास वहां न तो जमीन थी और न ही घर है। प्रतीक यादव लखनऊ के पॉश गौतमपल्ली इलाके में अपने आलीशान घर में परिवार के साथ रहते थे। 13 मई की सुबह उनका निधन हो गया। 14 मई को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव समेत परिवार के कई सदस्य और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।