लखनऊ महापौर और नगर आयुक्त का झगड़ा कैसे खत्म हुआ? मेयर ने छोड़ी जिद; अफसर भी नरम पड़े

लखनऊ महापौर और नगर आयुक्त का झगड़ा कैसे खत्म हुआ? मेयर ने छोड़ी जिद; अफसर भी नरम पड़े

संक्षेप:

यूपी की राजधानी लखनऊ में महापौर और नगर आयुक्त का झगड़ा खत्म हो गया। उच्च स्तर से मिली फटकार और चेतावनी के बाद मेयर ने जिद छोड़ी और अफसर भी नरम पड़े और कार्यकारिणी की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Nov 13, 2025 04:51 pm ISTDeep Pandey
share

यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार दो महीने से चली आ रही महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच झगड़ा आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गई। उच्च स्तर से मिली फटकार और चेतावनी के बाद दोनों ने अपने-अपने रुख में नरमी दिखाई है। मेयर ने जिद छोड़ी और अफसर भी नरम पड़े और कार्यकारिणी की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लंबे समय से अटकी फाइलें और प्रस्ताव पारित किए गए, जिससे नगर निगम में कामकाज की गति दोबारा पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक के दौरान माहौल पूरी तरह सकारात्मक रहा। महापौर और नगर आयुक्त दोनों एक साथ बैठकर प्रस्तावों पर चर्चा करते नजर आए। जिन मुद्दों को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराया था, उन पर भी आपसी सहमति बन गई। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों अधिकारी मीडिया ब्रीफिंग के लिए साथ बैठे और हंसते हुए एक-दूसरे का समर्थन करते दिखाई दिए। ऐसा लगा मानो लंबे समय से चली आ रही ठनाव की स्थिति कभी थी ही नहीं।

कार्यकारिणी की बैठक में इस बार न तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, न ही किसी प्रस्ताव पर बहस। महापौर ने कई मुद्दों पर अपनी जिद छोड़ी, वहीं नगर आयुक्त ने भी नरमी दिखाते हुए महापौर के सुझावों को स्वीकार किया। दोनों की सहमति से ऐसे कई प्रस्ताव पारित किए गए जो पिछले महीनों से लंबित थे। जिन विषयों पर पहले टकराव हुआ था, उन पर अब समझौते की स्थिति बन गई है।

पिछले मुद्दे निस्तारित

जिन पिछले मुद्दों पर सवाल उठे थे, उन्हें भी अब निस्तारित कर दिया गया है। महापौर ने नगर आयुक्त की ओर देखते हुए कई बार कहा कि आप बताइए, ये आपकी ओर से है। वहीं नगर आयुक्त ने भी महापौर की बातों का समर्थन करते हुए प्रस्तावों को आगे बढ़ाया।

विवाद पर दोनों ने साधी चुप्पी

जब मीडिया ने विवाद खत्म होने को लेकर सवाल पूछा, तो महापौर और नगर आयुक्त दोनों ने ही कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। दोनों ने बस इतना कहा कि अब कोई विवाद नहीं है, सब कुछ ठीक है। यह बयान अपने आप में संकेत देता है कि दोनों को ऊपर से स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि अब टकराव की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। बड़ी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
बाराबंकी में भारी विस्फोट, 2 के उड़े चीथड़े, दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से सारे रिश्ते
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |