Hindi NewsUP NewsHow did liquor shop open near Lohia Institute High Court lucknow bench sought an explanation from Excise Commissioner
लोहिया संस्थान के पास कैसे खुल गई शराब की दुकान? हाईकोर्ट ने आबकारी आयुक्त से मांगा जवाब

लोहिया संस्थान के पास कैसे खुल गई शराब की दुकान? हाईकोर्ट ने आबकारी आयुक्त से मांगा जवाब

संक्षेप:

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आबकारी आयुक्त से पूछा है कि विभूति खंड में लोहिया संस्थान के 100 मीटर से कम दायरे में शराब और बीयर की दुकान कैसे खुल गई।

Nov 08, 2025 07:07 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विधि संवाददाता
share Share
Follow Us on

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आबकारी आयुक्त से पूछा है कि विभूति खंड में लोहिया संस्थान के 100 मीटर से कम दायरे में शराब और बीयर की दुकान कैसे खुल गई। न्यायालय ने आबकारी आयुक्त को यह भी बताने को कहा है कि जब उक्त तथ्य उनके संज्ञान में आ गया, तब उन्होंने क्या कार्रवाई की। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवायी के लिए 14 नवंबर की तिथि नियत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर व न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने स्थानीय निवासी दिनेश यादव व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर पारित किया। याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने दलील दी कि लोहिया संस्थान के गेट के काफी करीब अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान का लाइसेंस दे दिया गया है। याचिका का राज्य सरकार की ओर से विरोध करते हुए कहा गया कि उक्त दुकान लोहिया संस्थान के गेट से 53 मीटर दूर है, लिहाजा लाइसेंस देने में कोई अवैधानिकता नहीं हुई है।

इस पर याचियों के अधिवक्ता का कहना था कि उत्तर प्रदेश बनाम मनोज कुमार द्विवेदी मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने अस्पतालों से कम से कम 100 मीटर के बाहर शराब की दुकानों का लाइसेंस देने का आदेश दिया था। इस पर न्यायालय ने जवाब मांगते हुए, दुकान के अनुज्ञापी नितिन जायसवाल को भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |