75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की सहेली से कैसे हुआ प्यार? शादी से पहले किस्सा मशहूर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के औरैया का ये जोड़ा चर्चा में है। 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की सगाई और हल्दी हो चुकी है। नवरात्र बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रानी, रामसुगर की बेटी की सहेली है। उम्र में 45 साल के अंतर वाले इस जोड़े का इश्क कैसे परवान चढ़ा? ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

Blogger wedding
30 साल ब्लॉगर रानी 75 साल के बुजुर्ग से करेंगी शादी

औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उम्र में 45 साल के अंतर वाले इस जोड़े का इश्क कैसे परवान चढ़ा? ये चर्चा का विषय बना हुआ है। सगाई और हल्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह जोड़ा मशहूर हो गया गया है। ऐसे में उनकी मोहब्बत के किस्से चर्चा में हैं। हालांकि इन सबसे बेपरवाह यह जोड़ा नवरात्र के बाद उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा जब शुभ मुहूर्त में दोनों एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे।

रामसुगर-रानी के बीच कैसे पनपी मोहब्बत?

बताया जा रहा है कि इस लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया पर रील बनपाने से हुई। रानी, रामसुगर की बेटी की सहेली हैं। रामसुमेर की बेटी इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। इसी सिलसिले में अक्सर रानी उसके घर आया-जाया करती थी। इसी दौरान रामसुगर और रानी एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच मोहब्बत कब पैदा हो गई किसी को पता ही नहीं चला। दुनिया की नजरों से छिप-छिपाकर दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा और आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

रामसुगर एक बेटा-4 बेटियों के पिता, रानी भी 2 बच्चों की है मां

रामसुगर की उम्र 75 साल है। वह एक बेटा और तीन बेटियों के पिता हैं। सभी का विवाह हो चुका है। वहीं रानी भी विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन और बच्चों के अपने परिवारों में व्यस्त होने के बाद रामसुगर अकेलापन महसूस कर रहे थे। रानी ने उनकी जिंदगी का वह अकेलापन दूर कर दिया। करीब दो सालों के परिचय के बाद दोनों ने बाकी जीवन साथ बिताने का फैसला किया है। वहीं, रानी भी विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए..जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बाद यह निर्णय लिया।

धूमधाम से हुई सगाई, नवरात्र बाद होगी शादी

औरैया के सहार विकासखंड क्षेत्र के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया शहर की रहने वाली 30 साल की रानी राजपूत ने पिछले दिनों एक पार्लर में सगाई की थी। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। रामसुगर ने बताया कि नवरात्र के बाद शुभ मुहूर्त में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। रामसुगर की हल्दी का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

शादी में दोनों परिवारों की सहमति

मिली जानकारी के अनुसार इस शादी में दोनों परिवारों की सहमति है। शादी को लेकर गांव में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि नवरात्र बाद शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार के चुनिंदा और करीबी रिश्तेदारों को ही न्योता दिया जाएगा। शादी की सभी रस्में परंपरागत ढंग से निभाई जाएंगी। दोनों परिवार इसकी तैयारी में जुटे हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP News75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से कैसे हुआ प्यार? शादी से पहले किस्सा मशहूर