गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से दरभंगा जा रही बस ट्रेलर से भिड़ी, चार यात्रियों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, अम्बेडकरनगर
share

अंबेडकरनगर में सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से दरभंगा जा रही एसपी बस एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

up accident
यूपी में हादसा

Road Accident in Ambedkar nagar: यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हो गया। अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बस आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर बस के बाएं हिस्से में हुई, जिससे उस तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस का दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत सुरक्षित रहा। इसी वजह से उस ओर बैठे कई यात्री सुरक्षित बच गए।

एक मृतक की हुई पहचान

हादसे में मृत चार यात्रियों में से एक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सचिन कुमार बिहार निवासी थे । तीन अन्य मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

तीन घायलों की पहचान

हादसे में घायल यात्रियों में तीन की पहचान हो गई है। इनमें सुमित मिश्रा (33), सुमित आनंद (40) और रिंकू कुमारी (45) शामिल हैं। तीनों बिहार के दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। एडिशनल एसपी ने हादसे में चार यात्रियों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रेलर से भिड़ी एसपी बस, चार यात्रियों की मौत