Hindi NewsUP NewsHorrific accident in UP Car devotees returning from Vindhyachal Darshan collides with truck three killed
यूपी में भीषण हादसा: विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, तीन की मौत

यूपी में भीषण हादसा: विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, तीन की मौत

संक्षेप:

जौनपुर भी भीषण हादसा हो गया। रविवार सुबह मां विंध्याचल देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Sun, 26 Oct 2025 05:36 PMDinesh Rathour जौनपुर, भाषा
share Share
Follow Us on

यूपी के जौनपुर भी भीषण हादसा हो गया। रविवार सुबह मां विंध्याचल देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान आलोक वर्मा (38), उनकी पत्नी गुड़िया वर्मा (32) और वृद्धा फूला देवी (70) के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, घायल अभिराट वर्मा (16) सुभाष और मंजू को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य महिलाएं जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बोलेरो में सवार श्रद्धालु अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव के निवासी थे। शनिवार को सभी विंध्याचल धाम में दर्शन करने गए थे और रविवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे बोलेरो जैसे ही गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि बोलेरो में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी की मदद से बोलेरो को सड़क किनारे हटवाया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |