CCTV भी पकड़ न पाए! विग लगाकर बाइक चोरी करता हिस्ट्रीशीटर, फिर उतार देता

संवाददाता, बिजनौर
share

बिजनौर के अफजलगढ़ में पुलिस ने विग लगाकर बाइक चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक और एक जली हुई बाइक बरामद हुई। आरोपी पहचान छिपाने के लिए नकली बालों की विग पहनकर वारदात करता था।

 History-sheeter arrested for committing theft while wearing a wig
विग लगाकर चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अपनी पहचान छिपाने के लिए विग लगाकर बाइक चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। इसके अलावा एक जली हुई बाइक भी मिली है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्राम मानियावाला निवासी विशाल ने चार अक्टूबर को अफजलगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पांच अक्टूबर को सूचना पर सोनू उर्फ सोहेल निवासी डूडा कॉलोनी, अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। साथ ही एक काले रंग की बाइक भी मिली, जिसे पेट्रोल डालकर जलाया गया था।

विग लगाकर करता था वारदात

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो दिन पहले नैनीताल के रामनगर से अपाचे बाइक चोरी की थी। इस बाइक से अन्य वारदात की और पहचान छिपाने के लिए चोरी में इस्तेमाल की गई इस बाइक को जला दिया था। इसके बाद चार अक्टूबर की रात उसने विशाल की बाइक चोरी की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर सोहेल ने बताया कि वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए नकली बालों की विग पहनकर वारदात करता था। घटना के बाद बिग उतार देता था।

चार साल से लापता चल रहा था हिस्ट्रीशीटर सोहेल

सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि सोहेल अफजलगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 84 ए है। सोहेल पिछले चार साल से जिले से लापता चल रहा था। उस पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsCCTV भी पकड़ न पाए! विग लगाकर बाइक चोरी करता हिस्ट्रीशीटर, फिर उतार देता