यूपी में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या, इसी महीने जेल से निकला था, दिवाली में भाई का मर्डर हुआ था

Ajay Singh संवाददाता, लखनऊ
share

सचिन यादव की हत्या कर बदमाश उसकी लाश को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक स्कूल के पीछे फेंक गए। सचिन के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पिछले साल दीवाली में सचिन के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सचिन लखनऊ के पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

यूपी में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या, इसी महीने जेल से निकला था, दिवाली में भाई का मर्डर हुआ था

UP Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या कर दी गई है। मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक स्कूल के पीछे सचिन यादव की लाश मिली। बदमाश उसकी हत्या कर लाश को वहां फेंक गए। सचिन यादव के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पिछले साल दीवाली में सचिन यादव के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सचिन यादव के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। वह लखनऊ के पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सचिन यादव इसी महीने से जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस सचिन यादव के हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।

पीजीआई थाने में ही दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे

पुलिस के मुताबिक सचिन यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाने में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। वह पीजीआई थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। सचिन यादव के खिलाफ हाल ही में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई थी। उसे गुंडा एक्ट में चालान कर जेल भेजा गया था। वह इसी महीने जेल से छूट कर आया था।

Voice of UP

पड़ोसी से चलता था विवाद

पुलिस का कहना है कि सचिन यादव को अपने पड़ोसी विजय यादव से विवाद चलता है। पिछले साल दीवाली के दिन ही सचिन यादव के भाई की हत्या कर दी गई थी। उस हत्या का आरोप विजय यादव के भतीजे पर लगा था। आरोप लगा था कि पड़ोसी विजय यादव से चल रहे विवाद में विजय के भतीजे ने ही सचिन यादव के भाई सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिवार में छह महीने के अंदर यह दूसरी हत्या हुई है।

क्या बोली पुलिस

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्कूल के पीछे सचिन यादव की लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि सचिन की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगी फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश और आपराधिक रिकॉर्ड के एंगल से जांच कर रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।