इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उर्दू सिखा रहे हिंदू शिक्षक, विभाग के 7 में 3 टीचर ही मुसलमान
उर्दू को लंबे समय से हिंदी और भारतीय भाषायी परंपरा के साथ जुड़ी भाषा के रूप में देखा जाता रहा है। यही कारण है कि इसके अध्ययन-अध्यापन में विभिन्न समुदायों की भागीदारी रही है।

पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय का उर्दू विभाग भाषायी विविधता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहा है। विभाग में उर्दू भाषा और साहित्य की शिक्षा देने वाले सात शिक्षकों में तीन हिंदू हैं। ये शिक्षक विद्यार्थियों को उर्दू भाषा, साहित्य और उससे जुड़े विभिन्न विषयों की पढ़ाई करा रहे हैं। अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि के शिक्षकों का एक साथ उर्दू की शिक्षा देना विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उर्दू विभाग में शिक्षकों की यह विविधता बताती है कि भाषा किसी धर्म विशेष की सीमा में बंधी नहीं होती। उर्दू को सीखने और पढ़ाने में शिक्षकों की रुचि ने इसे अकादमिक और सांस्कृतिक स्तर पर और समृद्ध किया है। विभाग में हिंदू शिक्षक भी उर्दू भाषा और साहित्य के विद्यार्थियों को विषय की बारीकियां समझा रहे हैं। उनके अध्यापन में भाषा के साथ साहित्य, इतिहास और सांस्कृतिक संदर्भों पर भी जोर दिया जाता है।
प्रयागराज की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है उर्दू वि
उर्दू विभाग में वर्तमान में सात शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर सूरज कुमार जहां हिन्दू हैं। वहीं, डॉ. शहीद मलिक, डॉ. ताहिरा परवीन, डॉ. जफर उल्लाह अंसारी, डॉ. मोहम्मद कासिब मुस्लिम धर्म के हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और विद्यार्थियों का कहना है कि उर्दू विभाग की तस्वीर प्रयागराज की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने लाती है। उर्दू को लंबे समय से हिंदी और भारतीय भाषायी परंपरा के साथ जुड़ी भाषा के रूप में देखा जाता रहा है। यही कारण है कि इसके अध्ययन-अध्यापन में विभिन्न समुदायों की भागीदारी रही है।
उर्दू विभाग में सात शिक्षकों की टीम में तीन हिंदू शिक्षकों की मौजूदगी विद्यार्थियों के लिए भी खास अनुभव है। यह उन्हें भाषा को धार्मिक पहचान से अलग एक अकादमिक विषय के तौर पर देखने का अवसर देती है। यह विभाग न भाषायी विविधता, साझा संस्कृति और सौहार्द का संदेश देता है।

