Hindi NewsUP Newshindu organizations enraged by the name of this restaurant one day ultimatum cited this reason for their objection
इस रेस्टोरेंट के नाम पर भड़के हिंदू संगठन, दिया एक दिन का अल्टीमेटम; आपत्ति की बताई ये वजह

इस रेस्टोरेंट के नाम पर भड़के हिंदू संगठन, दिया एक दिन का अल्टीमेटम; आपत्ति की बताई ये वजह

संक्षेप:

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि ‘रामपुरी जायका’ नाम से मीट, मुर्गा, बकरा, मछली और भैंसे का मांस परोसना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। हिंदूवादी नेता ने रेस्टोरेंट का नाम बदलने के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Dec 17, 2025 03:22 pm ISTAjay Singh संवाददाता, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर शहर में दुर्गा सिनेमा के सामने राजघाट चौकी के पास चल रहे एक रेस्टोरेंट के नाम (रामपुरी जायका) पर हंगामा हो गया है। नाम बदलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पूरे प्रकरण को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिंदू संगठन के नेता अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि ‘रामपुरी जायका’ नाम से मीट, मुर्गा, बकरा, मछली और भैंसे का मांस परोसना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हिंदूवादी नेता ने रेस्टोरेंट संचालक को एक दिन के भीतर नाम बदलने की चेतावनी दी है। संगठन ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में नाम परिवर्तन नहीं होने पर यह मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होटल के बाहर खुले में मांस पकाने पर भी आपत्ति

मामले में एक और पहलू सामने आया है। संगठन और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अल करीम सहित अन्य मीट रेस्टोरेंटों द्वारा होटल के बाहर खुले में मांस पकाने पर भी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुले काउंटरों पर मांस पकाए जाने से तेज दुर्गंध फैलती है, जिससे महिलाओं, राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप

संगठन का कहना है कि खुले में मांस पकाना नगर निगम, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरा है।इस दौरान एडवोकेट रवि गंगवार, एडवोकेट विभु शुक्ला, अजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, नीरज वर्मा, शिवम राजपूत, हर्षित राजपूत, सुमित राजपूत और अविनाश सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:UP में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर तगड़ा ऐक्शन, योगी ने संभाला मोर्चा
ये भी पढ़ें:यूपी में किसान खिले, बाजार में भी खुशहाली; इस एक वजह से सुधरने लगे आंकड़े
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |