Hindi NewsUP NewsHindu family built a mazar in their home but angry villagers demolished the platform
हिंदू परिवार ने घर में बनवाई मजार, गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ दिया चबूतरा, गांव में तनाव

हिंदू परिवार ने घर में बनवाई मजार, गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ दिया चबूतरा, गांव में तनाव

संक्षेप:

मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू परिवार ने बहू की बीमारी से तंग आकर तांत्रिक के कहने पर घर में मजार बना ली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और नाराज ग्रामीणों ने मजार को ध्वस्त कर दिया। 

Thu, 23 Oct 2025 03:45 PMPawan Kumar Sharma भाषा, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

यूपी के मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू परिवार ने घर में मजार बनवाई। जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने गुस्से में आकर मजार ध्वस्त कर दिया। उधर, गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिस बल भी तैनात हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। हालांकि ये मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये मामला जिगना क्षेत्र का है। पुलिस उपाधीक्षक लालगंज ने गुरुवार को बताया कि तिवारीपुर कुशहा गांव के रहने वाले रामनारायण सिह व रवि सिंह अपनी बहू की बीमारी से बहुत तंग थे। इस पर उन्होंने मध्य प्रदेश के किसी तांत्रिक ने बात की। जिस पर तांत्रिक ने उन्हें घर में मजार (चबूतरा) बनाने का सलाह दिया था। परिवार के लोगों तांत्रिक की बात बनाते हुए चबूतरा बना लिया। जबकि इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है।

जब घर में मजार बनने की सूचना लोगों को कानों-कान हुई तो वह नाराज हो गए। फिर भारी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो हुए जोर-जबरदस्ती कर मजार को कुदाल से तोड़ दिया। इस बीच बवाल मच गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया। बाद में परिवार के लोगों ने सारा माजरा बताते हुए खुद भी मजार हटाने में ग्रामीणों को सहयोग किया।

ये भी पढ़ें:प्यार के लिए मां बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर 2 महीने की मासूम बेटी का गला घोंटा

इस मामले पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बहू की बीमारी से बचाने के लिए भूत प्रेत का मामला है। मजार को लेकर तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाल लिया। फिलहाल मौके पर स्थित फिलहाल सामान्य है। वहीं, गांव में इसे लेकर तर- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |