हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेटः उजबेकिस्तान की लोला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसी IB ने लखनऊ में दबोचा

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

पॉश इलाकों में फ्लैट लेकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उजबेकिस्तान की लोला को भी खुफिया एजेंसी आईबी ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। सेक्स रैकेट के लिए विदेश महिलाओं को लाने वाली लोला की एक साल से पुलिस तलाश थी।

high-profile sex racket
विदेश महिलाओं को लाकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उजबेकिस्तान की लोला को गिरफ्तार कर लिया गया (फाइल फोटो)

विदेशी महिलाओं को यहां लाने और प्लास्टिक सर्जरी कराकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उजबेकिस्तान की लोला कायूमोवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसी आईबी ने लोला को दबोचने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया है। एक साल की पुलिस को इस महिला की तलाश थी। गिरफ्तारी की सूचना पर खुफिया एजेंसियों के कई अफसर भी थाने पहुंच गए और घंटों पूछताछ कर गिरोह के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए।

इंडियन की तरह दिखने के लिए कराती थी प्लास्टिक सर्जरी

लोला कायूमोवा यहां अवैध रूप से नेपाल और उजबेकिस्तान की महिलाओं को लाती थी। इसके बाद वह गोमतीनगर पत्रकारपुरम में मिनर्वा क्लीनिक के संचालक प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराती थी। उन्हें भारतीय महिलाओं जैसा रंग रूप देती थी। इसके बाद यहां पॉश इलाके के फ्लैटों में रखकर उनसे गलत काम कराती थी।

पिछले साल पकड़ी गई थीं दो युवतियां

मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की टीम ने 20 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू हजरतगंज स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। कमरा नंबर 527 से दो महिलाओं होलिडा और नीलोफर को पकड़ा था। दोनों के पास से कुछ फर्जी दस्तावेज मिले थे। उनके अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि हुई थी। दोनों के पकड़े जाने के बाद लोला अंडरग्राउंड हो गई थी।

पुलिस ने किए कई खुलासे

सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने पड़ताल की तो डॉ. विवेक गुप्ता और लोला के कथित पति त्रिजिनराज उर्फ अर्जुन राणा के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि डॉ. विवेक गुप्ता विदेश से आई महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कर उन्हें भारतीय महिलाओं जैसा रंग रूप देता था। दरोगा महेश कुमार सिंह ने डॉ. विवेक और लोला के कथित पति त्रिजिनराज उर्फ राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से लोला की तलाश थी। मंगलवार को आईबी ने लोला को पकड़कर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया। वहीं डॉ. विवेक गुप्ता का कहना है कि उन्हीं के इनपुट पर पुलिस ने आरोपी महिला लोला को गिरफ्तार किया है।

उजबेकिस्तान में भी लोला के खिलाफ लुकआउट नोटिस

पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि लोला के खिलाफ उजबेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। तफ्तीश में पता चला उसने चोरी छिपे लखनऊ में त्रिजिनराज उर्फ अर्जुन राणा के साथ शादी कर ली। अर्जुन खुद को पत्रकार बताता था। इसके बाद अवैध रूप से यहां रहने लगी। वह उजबेकिस्तान और नेपाल के गैंग से संपर्क में थी। वहां से लड़कियों को बुलाकर यहां अवैध रूप से रखती थी।

एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि उजबेकिस्तान की महिला लोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsहाईप्रोफाइल सेक्स रैकेटः उजबेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार, आईबी ने दबोचा