बिना लाइट के दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा कार पर, बहराइच में हादसे में 3 घायल, एक का हाथ कटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • यूपी के बहराइच जिले में सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर कार पर चढ़ा गया। हादसे में 3 घायल हो गए और एक का हाथ कट गया। गम्भीर लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी।

बिना लाइट के दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा कार पर, बहराइच में हादसे में 3 घायल, एक का हाथ कटा

यूपी के बहराइच में बुधवार की देर रात लखीमपुर नानपारा राजमार्ग के मटिहा मोड़ के पास मोहन बाबा गिरी मंदिर के निकट कार और मिहींपुरवा की तरफ से जा रही खाली ट्रैक्टर में आमने-सामने में टक्कर हो गई। कार पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे उसमें परखच्चे उड़ गए। सवार तीन लोग दब गए। एक का हाथ कटकर अलग हो गया। गम्भीर लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के मजरा कल्लू गौढ़ी निवासी अजय कुमार पिंकू पुत्र विनोद एवं गायत्री देवी , आशीष पुत्र जगनमोहन व एक बालिका कार से बहराइच से वापस आ रहे थे। मिहींपुरवा से नानपारा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर्र कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्धटना के बाद राजमार्ग पर आवागमन थोड़ी देर के लिए रुक गया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया । आवागमन बहाल कराया गया।

उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया पहुंचे। प्रभारी डॉ थानेदार, डा आनन्द कटियार , डा आशीष वर्मा एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर करा दिया मौके से ट्रैक्टर ट्राला को थाने लाया गया है। जांच की जा रही है।

|#+|

अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब मे पलटा, युवक की मौत

वहीं पयागपुर के पिपरा पदारथ गांव में बुधवार रात खेत में काटकर लगाई गई गेहूं की फसल की दंवाई को युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तालाब के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी में पलट गया। युवक पानी में ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कड़ी मशक्कत कर उसे गंभीरावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।पयागपुर थाने के पिपरा पदारथ गांव निवासी 30 वर्षीय रमन तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी बुधवार रात ट्रैक्टर लेकर खेत जाने को निकला था। खेत के खलिहान में काटकर लगाई गई गेहूं की फसल की दंवाई को वह जा रहा था।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबिना लाइट के दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा कार पर, 3 घायल, एक का हाथ कटा