शिक्षकों के स्थानांतरण और 2026 की तबादला नीति पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, प्रमुख सचिव से मांगा एफिडेविट

प्रयागराज, विधि संवाददाता
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले और उन्हें सरप्लस घोषित करने की राज्य सरकार की नीति पर नाराजगी जताते हुए वर्ष 2026 की तबादला नीति के उस हिस्से और उसके तहत जारी किए गए ट्रांसफर ऑर्डर पर रोक लगा दी है।

Allahabad High Court

Allahabad Highcourt Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले और उन्हें सरप्लस घोषित करने की राज्य सरकार की नीति पर नाराजगी जताते हुए वर्ष 2026 की तबादला नीति के उस हिस्से और उसके तहत जारी किए गए ट्रांसफर ऑर्डर पर रोक लगा दी है, जो शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन करते हैं। कोर्ट ने सरकार द्वारा बार-बार अपने ही पुराने आश्वासनों को तोड़े जाने पर नाराजगी जताई है और प्रमुख सचिव को दो सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने विपिन कुमार आर्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। ​याची की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गत एक जून को एक गाइडलाइन/सर्कुलर जारी किया था। इस नीति में सरप्लस (अतिरिक्त) कर्मचारियों का निर्धारण करने के लिए 20 नवंबर 1976 के एक पुराने शासनादेश का सहारा लिया गया है।

​इस नीति के तहत याची को सरप्लस घोषित कर 30 जून को उनका तबादला राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज से कर दिया गया था। सुनवाई के दौरान पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड पेश करते हुए बताया गया कि सरकार हर बार एक ही गलती दोहरा रही है। वर्ष 2017 में जब 1976 के इस शासनादेश को चुनौती दी गई थी, तब कोर्ट ने माना था कि यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में तय छात्र-शिक्षक अनुपात का पालन नहीं करता। उस वक्त सरकार ने कोर्ट में बाकायदा हलफनामा देकर वादा किया था कि अपनी गलती सुधारेंगे और आरटीई एक्ट के नियमों के तहत ही फ्रेश ट्रांसफर एक्सरसाइज करेंगे।

यह भी बताया गया कि सरकार ने अपने वादे के उलट 2018 और फिर 2022 में भी इसी पुराने 1976 के ढर्रे पर नीतियां बनाईं, जिन पर हाईकोर्ट ने अलग-अलग याचिकाओं में रोक लगाई। 2022 में हुई याचिका अब तक विचाराधीन है। अब 2026 में सरकार ने फिर से बिना आरटीई एक्ट 2009 के प्रावधानों का पालन किए एक जून का सर्कुलर जारी कर दिया। ​कोर्ट ने सरकारी वकील से इस पर जवाब मांगा तो उन्होंने निर्देश प्राप्त करने के लिए समय की मांग की। ​इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों और सरकार द्वारा खुद दिए गए हलफनामे के बावजूद अधिकारी लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

कोर्ट ने अगले आदेश तक एक जून 2026 के शासनादेश और उसके तहत जारी 30 जून 2026 के ट्रांसफर ऑर्डर को स्थगित कर दिया। साथ ही कहा कि याची को उनके वर्तमान तैनाती स्थल यानी राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में काम करने से न रोका जाए और ट्रांसफर ऑर्डर को अमल में न लाया जाए। कोर्ट ने प्रदेश सरकार के संबंधित उच्चाधिकारी को आदेश दिया है कि वह 28 जुलाई से पहले व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करें और बताएं कि कोर्ट में दिए गए पुराने आश्वासनों का बार-बार उल्लंघन क्यों किया जा रहा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।