Hindi NewsUP NewsHigh Court grants Mukhtar Ansari's sons Abbas and Umar major relief as stay on trial court hearing extended
मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास और उमर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर रोक बढ़ी

मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास और उमर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पर रोक बढ़ी

संक्षेप:

मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। गजल होटल मामले में ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पर रोक बढ़ा दी है। वहीं, कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिका पर जवाब के लिए अंतिम अवसर दिया है।

Oct 31, 2025 06:59 pm ISTYogesh Yadav प्रयागराज। विधि संवाददाता
share Share
Follow Us on

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के गजल होटल मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ अधीनस्थ अदालत में चल रही कार्यवाही पर लगी रोक बढ़ा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिका पर जवाब के लिए अंतिम अवसर भी दिया है। इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए एक दिसम्बर की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन ने अब्बास और उमर अंसारी की याचिका पर उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय और सरकारी वकील को सुनकर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाईकोर्ट ने इस मामले में जुलाई 2023 में अब्बास व उमर के खिलाफ लंबित मुकदमे की कार्यवाही और चार्जशीट पर रोक लगाई थी। तब सुनवाई के दौरान अब्बास और उमर के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अपनी बहस में कहा था कि वर्ष 2005 में जब अब्बास एवं उमर अंसारी के नाम से विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराई गई तब वे दोनों नाबालिग थे।

ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस ने जारी की चेन स्नेचरों की फोटो, पहले नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर

नाबालिग होने के कारण उनकी तरफ से उनकी मां अफशां अंसारी ने रजिस्ट्री कराई थी। एडवोकेट उपेंद्र उपाध्याय ने यह भी कहा था कि याची घटना के वक्त नाबालिग थे तो उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकती। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसी आधार पर चार्जशीट पर रोक लगाते हुए अधीनस्थ न्यायालय में चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगा दी थी। मामले में आरोप है कि मुख्तार अंसारी के परिवार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर गजल होटल का निर्माण कराया था।

अब्बास और उमर अंसारी को पिछले कुछ दिनों में अदालतों से कई राहतें मिली हैं। इससे पहले अब्बास अंसारी की सजा पर अदालत ने रोक लगा दी थी। इससे उनकी विधायकी भी वापस मिल गई थी। महीनों तक जेल में रहने के बाद अब्बास अदालत से मिली राहत के बाद ही बाहर भी आए थे। इसी तरह उमर को भी अब्बास की तरह अब लगातार राहत मिलने से मुख्तार परिवार में खुशियां लौटी हैं।