बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली

Feb 13, 2026 12:26 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मडराक (अलीगढ़), संवाददाता
share

यूपी के अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ भागी सास पर अब जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगा है। आरोप लगते ही सास थाने पहुंची और दामाद पर ही कई आरोप लगा दिए। 

बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली

अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास पर अब जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगा है। इन आरोपों में अब नया मोड़ आ गया है। सास ने पुलिस थाने पहुंचकर दामाद पर कई आरोप लगाए। जीजा के साथ फरार होने के आरोपों पर भी सफाई दी। दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना शादी किए वह साथ रह रही थी। दामाद ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। जेवरात व रुपये हड़प लिए। हर रोज मारपीट करता था। जैसे-तैसे वह जान बचाकर वहां से निकली है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी। कुछ दिन वह खुद ही लौटी और दामाद के साथ सहमति से चली गई। तब से दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले में रह रहे थे। बुधवार को राहुल ने दादों थाने में शिकायत देकर आरोप लगाता कि सपना कई दिन से सपना अपनी बेटी, बहन व बहनोई के संपर्क में थी। छह फरवरी को वह काम पर गया था। तभी गंगीरी क्षेत्र के गांव निवासी उसका बहनोई घर आया और बहला-फुसलाकर उसे ले गया। सपना अपने साथ दो लाख रुपये व जेवरात भी ले गई है।

इन्हीं आरोपों के बीच गुरुवार को सपना दादों थाने पहुंची। उसने कहा कि राहुल ने उस पर खूब अत्याचार किए हैं। वह अपने साथ साढ़े चार लाख रुपये, जेवरात व आधा किलो चांदी लेकर गई थी। राहुल रुपये व जेवरात बेचकर खा गया। उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। आधा किलो चांदी अभी भी उसके पास है। वह उसे कमरे में बंधक बनाकर रखता था। लघुशंका तक को भी बाहर नहीं निकलने देता था। रोजाना लाठी-डंडों से उसे पीटता था। एक पड़ोसन ने उसे वहां से भागने में मदद की। लेकिन, अब अब अपनी मर्जी से रहना चाहती है। दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि महिला थाने आई थी। लेकिन, अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

पति ने अपनाने से किया इनकार

महिला मडराक थाने भी पहुंची थी। वहां उसने पति के साथ रहने की बात कही। सूचना पर पति भी थाने पहुंच गया। दोनों में बातचीत भी हुई। लेकिन, पति ने सपना से बातचीत करने की बात से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। वह अब सपना को नहीं अपनाएगा।

महिलाओं को बेचता है राहुल

सपना ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिलाओं को बेचने का काम करता है। इससे पहले भी वह कुछ महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका जीवन खराब कर चुका है।

अपने किए पर पछतावा

महिला ने कहा कि 10 माह पहले होने वाले दामाद के साथ भागने का बहुत पछतावा है। वहीं, जीजा पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि जीजा गुजरात में गाड़ी चलाते हैं। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |