UP Rain: गोरखपुर में रात में भयंकर बारिश, लोगों के घरों में घुसा पानी

लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में रविवार शाम से शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि सड़कों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार शहर के आठ नाले हाई रिस्क श्रेणी में पहुंच गए हैं।

यूपी के गोरखपुर में रविवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश देर रात तक जारी रही। जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं, शहर में जलभराव से राहगीरों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। नगर निगम के अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल की रिपोर्ट के मुताबिक महानगर के आठ नाले हाई रिस्क और 12 अन्य नाले मीडियम रिस्क श्रेणी में पहुंच चुके थे। वहीं, विरासत गलियारा की मुख्य सड़क पर जलभराव से लोगों की बाइक बंद होने लगी तो वहीं लिंक गलियों में निचली दुकानों एवं घरों में बारिश का पानी चला गया।

रविवार को बारिश से तारामंडल, गोपालपुर, बुद्ध विहार, पार्ट ए, भरवलिया, खोक्खर, टोला-रहमतनगर, बशारतपुर, हॉटस्पॉट, राजवी रोड, आवास विकास कॉलोनी समेत आठ स्थाों के नालों में ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंच गए। वहीं, धर्मशाला बाजार नाला, बरगदवा, रामगढ़ताल इनलेट, पटेल चौक, बोबिना रोड, पादरी बाजार, बड़े चौक समेत 13 स्थानों के नालों में भी पानी का दबाव बढ़ गया। उधर, शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव शनिवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने जुबली चौक, बैंक रोड, विजय चौक, सुमेर सागर, धर्मशाला समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। जलयभराव वाले स्थानों पर पैदल पहुंचकर व्यवस्थाओं का आकल किया। इस दौरान सुमेर सागर स्थिति पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। जहां खराब पड़े पंपिग सेट की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया।

बारिश में बिजली भी दे गई दगा

मोहद्दीपुर के शिवाला नगर वार्ड 67 स्थित डॉ. सीडी पाठक की गली में भी जलभराव देखने को मिला। जिला अस्पताल रोड, बेतियाहाता, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, गोपालपुर में सड़के पानी से लबालब भरी मिलीं। वहीं, गणेशपुरम, सिंघड़िया, रानीडीहा, खोराबार, बशारतपुर, अशोकनगर राप्तीनगर फेज 4 में पंप चलाने के बाद भी काफी पानी भरा रहा। इन स्थानों पर बिजली भी दगा दे गई।

आज और कल भी भारी बारिश की संभावना

गोरखपुर में बीते 24 घंटे बदरा झूमकर बरसे। इस सीजन में पहली बार मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रविवार को 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो इस सीजन की सबसे अधिक है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण पूर्वी यूपी में एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम के कारण अगले 6 दिनों तक रुक-रुककर बारिश होगी। आज और कल भी बारिश का अनुमान है। वहीं, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अगर तापमान की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।