ईंट से सिर कूंचा, कार की डिग्गी में शव छिपाया; कौशांबी में युवक की निर्मम हत्या से हड़कंप

हिन्दुस्तान, संवाददाता, कौशांबी
Follow us on Google News
share

कौशांबी के मंझनपुर में रविवार सुबह खेत में लावारिस कार की डिक्की से 28 वर्षीय जेसीबी चालक रवि यादव का शव मिला। उसकी सिर कूंचकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई ने रुपयों के लेनदेन को लेकर ममेरे भाइयों और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

young man was murdered in Kaushambi, his body was hidden in the car's trunk
कौशांबी में युवक की हत्या के बाद शव कार में डिग्गी में छिपाया

कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित खेत में रविवार सुबह एक लावारिस कार खड़ी मिली। तलाशी के दौरान डिक्की से कार मालिक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या सिर कूंचकर की गई थी। मृतक के भाई ने रुपयों के लेनदेन को लेकर ममेरे भाइयों व उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह मजरा बलीपुर गांव का 28 वर्षीय रवि यादव पुत्र रामकृपाल यादव जेसीबी चलवाता था।

सिर कूंचकर निर्मम हत्या की

वो काफी दिनों से प्रयागराज के धूमनगंज के यादव पुरा स्थित ननिहाल में रहता था। रविवार सुबह उसकी जेसीबी के चालक संदीप यादव ने फोन कर परिजनों को बताया कि रवि का मोबाइल स्विच ऑफ है। इसे लेकर परिवार वाले परेशान हो गए। इधर, महमदपुर गांव निवासी मुलायम यादव के खेत में लावारिस कार खड़ी मिली।

कार की डिग्गी में मिली युवक की लाश

पुलिस ने तलाशी ली तो कार की डिक्की से मालिक रवि की लाश बरामद हुई। कार में मिले अभिलेखों से पहचान कर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के छोटे भाई विशाल यादव समेत अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के सिर और शरीर पर ईंट-पत्थर से वार के गंभीर निशान मिले। एएसपी अमिता सिंह, इंस्पेक्टर विनीत सिंह व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कार एवं आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामा के बेटों पर हत्या का मुकदमा

मामले में दिवंगत के छोटे भाई विशाल की तहरीर पर मामा के बेटों मनीष तथा संदीप यादव, उनके साथियों रानू यादव निवासी कबीर आश्रम और महमदपुर निवासी शुभम यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की कई पहुलुओं पर जांच कराई जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही वारदात का अनावरण कराया जाएगा।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsईंट से सिर कूंचा, कार की डिग्गी में शव छिपाया; कौशांबी में युवक की निर्मम हत्या