यूपी में दर्दनाक हादसा, बस की खिड़की से झांक रहे बच्चे का सिर धड़ से अलग

Jun 22, 2025 05:31 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

हाथरस में बारात की बस में खिड़की से बाहर झांक रहे एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। इसे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, बच्चे की मौत से शादी वाले परिवार में मातम छा गया।

यूपी में दर्दनाक हादसा, बस की खिड़की से झांक रहे बच्चे का सिर धड़ से अलग

यूपी के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली हाथरस जंक्शन के महौ रोड स्थित रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन पुल के निकट बारात की बस में खिड़की के पास बैठे बच्चे का सिर डीसीएम की चपेट में आने से धड़ से अलग हो गया। यह देख बस में सवार बारातियों के होश उड़ गए। बच्चे का पिता सिर को लेकर काफी देर तक छटपटाता रहा। यहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं हादसे के बाद दो दूल्हों को कुछ लोगों के साथ शादी करने के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों की भीड़ लग गई।

अलीगढ के तबेला रोड मगदूम नगर निवासी आस मोहम्मद के भाई साबुद्दीन के बेटे साहिल और बाबू के बेटे दानिश की रविवार को शादी थी। बारात हसायन क्षेत्र के गांव मेवली में जानी थी। उस बारात में आस मोहम्मद का 11 साल का बेटा मोहम्मद अली भी जा रहा था। अली बारात की बस खिड़की के पास बैठा हुआ था और पिता आस मोहम्मद बस के साथ चल रही कार में सवार थे। जैसे बस कैलोरा चौराहा से महौ रोड पर चलने लगी तो थोड़ी दूर पर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची। यहां पर पुल निर्माण कार्य के चलते वाहनों के आवागम में काफी दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान बारात की बस के बराबर में एक डीसीएम 407 आ गई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

डीसीएम की चपेट में आने से बारात की सब में खिड़की के पास बैठे 11 साल के अली का सिर धड़ से अलग हो गया। यह देख बस में बैठे लोगों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी बस के पास कार में मौजूद पिता को हुई तो उसकी हालत खराब हो गई। जमीन पर पड़े बच्चे के सिर को लेकर पिता बिलखने लगा। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व बस के चालक को हिरासत में ले लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों की भीड़ लग गई।

दूल्हों के साथ बारात लेकर गए चंद लोग

हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले परिजनों ने बताया कि बच्चा दूल्हों का चचेरा भाई था। इसलिए हादसे के बाद शादी की खुशियां हवा हो गईं। लेकिन शादी को टाला नहीं जा सकता था, इसलिए चंद लोगों के साथ दोनों दूल्हों को शादी के लिए मेवली भेज दिया गया।

बेटे के सिर को देख बदहवास हुआ पिता

बस से नीचे उतरकर बच्चे के चाचा ने सड़क पर पड़ी गर्दन को उठाया। कटे सिर को अपने गमछे से ढका और रोते रहे। हादसे के बाद बच्चे का पिता कभी अपने बेटे के कटे सिर को देखता तो कभी उसके चेहरे पर लगी मिट्टी को साफ करता। वह बदहवास हो गया था। लोग उसे पानी पिलाकर होश में लाते नजर आए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।