Hindi NewsUP Newshead constable in honeytrap gang whose obscene video was made he himself exposed truth arrested along with woman partner
हनीट्रैप गैंग में हेड कांस्टेबल, जिसका गंदा वीडियो बना उसी ने फोड़ा भांडा; महिला और साथी संग गिरफ्तार

हनीट्रैप गैंग में हेड कांस्टेबल, जिसका गंदा वीडियो बना उसी ने फोड़ा भांडा; महिला और साथी संग गिरफ्तार

संक्षेप:

पीड़ित का आरोप है कि हनीट्रैप गैंग लगातार धमकाकर पैसे मांग रहा था। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर आरोपी फैसल, महिला इकरा और हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग को गिरफ्तार कर लिया। फैसल के पास से 8 हजार और इकरा से ढाई हजार रुपये बरामद हुए, जो पीड़ित से वसूले गए थे।

Mon, 18 Aug 2025 05:43 AMAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस ने रविवार को करूला निवासी महिला और हेड कांस्टेबल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हनीट्रैप गैंग का खुलासा किया है। आरोपियों ने संभल निवासी युवक को जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की मांग की। इस दौरान आरोपियों ने 36,200 रुपये वसूल भी लिए। इसी पीड़ित की वजह से इस हनीट्रैप गैंग का भांडा फूट गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि संभल जिले के हयारतनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी बिलाल ने इस मामले में कटघर थाने में तहरीर दी थी। बिलाल के अनुसार, उसका रहमतनगर गली नंबर-3 निवासी बाबर के यहां आना-जाना था। बाबर ने उसकी मुलाकात गली नंबर-5 निवासी फैसल से कराई। इसके बाद दोनों ने 1200 रुपये लेकर 12 अगस्त को उसे मुरादाबाद बुलाया और इकरा नाम की महिला से मिलवाया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ देर बाद फैसल और बाबर, हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग को लेकर पहुंचे और बिलाल को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद बिलाल का मोबाइल लेकर पेटीएम के जरिए फैसल ने अपने खाते में 35 हजार रुपये और बाबर के खाते में 1200 रुपये डलवा लिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी गैंग लगातार धमकाकर पैसे मांग रहा था। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर आरोपी फैसल, महिला इकरा और हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग को गिरफ्तार कर लिया। फैसल के पास से 8 हजार और इकरा से ढाई हजार रुपये बरामद हुए, जो पीड़ित से वसूले गए थे। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी बाबर की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:यूपी: दरोगा की मां का हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पास से मिले कुंडल

हनीट्रैप गैंग : पीड़ितों को धमकाने का काम करता था हेड कांस्टेबल

हनीट्रैप में फंसाकर वसूली के आरोप में गिरफ्तार हुआ हेड कांस्टेबल मिर्जा रिवाजन बेग मूल रूप से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के कानून गोयान का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी हेड कांस्टेबल मिर्जा रिवाजन बेग इस हनीट्रैप गैंग में पूरी तरह सक्रिय था। सरगना फैसल उसका इस्तेमाल फंसाए गए शिकार को धमकाने के लिए करता था। किसी भी शिकार को फंसाने के बाद आरोपी फैसल रिजवान को लेकर वहां पहुंच जाता था।

उस समय रिजवान वर्दी में रहता और आरोपी फैसल उसे रिजवान दिवान जी कहकर संबोधित करते थे। आरोपी मिर्जा रिजवान बेग हनीट्रैप में फंसे व्यक्ति को इस कदर पुलिस कार्रवाई की धौंस दिखाता था कि सामने वाला पीड़ित घबरा कर तुरंत पैसे दे देता था। आरोपी ने बिलाल से वसूले गए 35 हजार में से अपने हिस्से के 14 हजार आरोपी फैसल से अपने एसबीआई के खाते में ट्रांसफर कराए थे।

मास्टर माइंड फैसल महिला इकरा और बाबर की मदद से चला रहा गैंग

हनीट्रैप गैंग का मास्टर माइंड फैसल है। पुलिस के अनुसार फैसल ने पहले इकरा से दोस्ती की। इकरा का पति फरजन चोरी के मामले में जेल में बंद हैं। इसलिए उसे भी पैसों की जरूरत थी। दोनों ने मिलकर लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की योजना बना ली। इसके बाद आरोपी फैसल ने बाबर के माध्यम से बिलाल से दोस्ती की। योजना के तहत 12 अगस्त को मुरादाबाद बुलाया।

बाद में उसे कमरे पर ले गए जहां इकरा पहले से मौजूद थी। बिलाल को कमरे में भेजने के बाद दोनों ने दरवाजा बंद कर दिया। कुछ देर बार दोनों सिपाही मिर्जा रिजवान बेग को लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने पांच लाख न देने पर रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपी इकरा भी मुकदमा लिखाने की बात कहने लगी। पैसे न होने की बात कहने पर उसका अकाउंट चेक किया। जिसमें 45 हजार रुपये थे।

ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

उसी में से 35 हजार रुपये फैसल ने अपने खाते में पेटीएम कराए और 1200 रुपये बाबर के खाते में डलवा दिये। आरोपियों की लंबी वसूली करने की योजना थी। आशंका है कि यह गैंग पहले भी लोगों को शिकयत बना चुका है।

एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित, दी चेतावनी

मुरादाबाद। हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ से इसकी रिपोर्ट तलब कर ली। एसएसपी ने तत्काल प्रभावी से आरोपी हेड कांस्टेबल मिर्जा रिजवान बेग को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दी है कि अपनी ड्यूटी का इमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |