पहली पत्नी को बिना तलाक दिए की दूसरी शादी, 8वें दिन छोड़कर भागा; पति के कई महिलाओं से संबंध
यूपी के लखनऊ में एक शख्स ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद पति आठ दिन बाद छोड़ाकर भाग गया। महिला ने शख्स पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि पति के कई महिलाओं से संबंध है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड मुबारकपुर में रहने वाली अंकिता श्रीवास्तव ने पति पर पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने और फिर आठ दिन बाद छोड़ाकर भाग जाने का आरोप लगाया है। अंकिता ने बताया कि उसे पता चला है कि पति के कई महिलाओं से संबंध है। अंकिता ने इस मामले में पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कोरी के मुताबिक अंकिता ने अपनी तहरीर में लिखा कि सात मार्च 2025 को उनका विवाह देहरादून के टर्नर रोड निवासी मनीष कमल के साथ हुई थी। मनीष मूल रूप से गाजीपुर जनपद के मंडी अकबराबाद रायगंज निवासी है। विवाह का आयोजन आईआईएम रोड विनायक मैरिज लान से हुआ था। घरवालों ने 15 लाख रुपये दहेज दिया था और करीब 35 लाख का खर्च किया। शादी के बाद विदा होकर सीधे गाजीपुर गई। वहां सास मीरा श्रीवास्तव, ससुर, ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। 10 लाख रुपये की मांग की, मांग पूरी न होने पर धमकाने लगी और पीटा। आठवें दिन पति छोड़कर चला गया।
जानकारी की तो पता चला कि एक शादी पूर्व में हो चुकी है। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी की थी। अंकिता के मुताबिक वह इसके बाद देहरादून पहुंची। वहां पता चला कि पति के कई महिलाओं से संबंध में हैं। महिला ने पति पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें


