सपाई हो गए हो क्या? रविकिशन ने मारा था ताना, अब सपा ज्वाइन करेंगे बीजेपी पार्षद, अखिलेश से मिले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में जलभराव पर सांसद रविकिशन से भिड़ने वाले भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। वह जल्द ही भाजपा से सपा में चले जाएंगे।

Akhilesh yadav
अखिलेश यादव से मुलाकात करते भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी (बाएं), पार्टी कार्यालय में सदस्यता लेते नेता।

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में जलभराव की शिकायत करने पर जिस भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को सांसद रविकिशन ने ताना मारते हुए कहा था कि सपाई हो गए हो क्या, वह अब सच में सपाई होने जा रहे हैं। विश्वजीत ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। मुलाकात की फोटो फेसबुक पर लगाने के साथ विश्वजीत ने कहा कि वह जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

नगर निगम पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले सांसद रवि किशन को फोनकर जलभराव की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर रविकिशन ने कह दिया कि सपाई हो गए हो क्या। इस पर बीजेपी पार्षद भड़क गए थे। रविकिशन से ही पूछ लिया था कि आप बसपाई हो गए हैं क्या। इसका वीडियो भी पार्षद ने बनाया था और खूब वायरल हुआ था। इस बीच लखनऊ की एक पत्रकारवार्ता में सपा सुप्रीमो ने विश्वजीत त्रिपाठी को सपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।

भाजपा के पूर्व विधायक राजीव व ब्लाक प्रमुख भवानी भी सपा में शामिल

वहीं, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुरादाबाद से भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना, मनमोहन सिंह सैनी, पूर्व सांसद के ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी कटरा बाजार गोण्डा के ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीपी मौर्या के पुत्र अक्षय मौर्य शामिल हुए।

इसके अलावा कुंडा के भाजपा नेता योगेंद्र नाथ मिश्रा बाबागंज से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी केशव पासी, मेरठ से बसपा के पूर्व विधायक विनय कुरानी, खुर्जा से बसपा के पूर्व विधायक चंद्रपाल सिंह, सेवता विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष प्रताप सिंह शामिल हुए। बुलंदशहर से बसपा के नेता नरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण सैनी, बुलंदशहर से बसपा के जिला पंचायत सदस्य अंकित गौतम, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ योगेंद्र जाटव, मेरठ मंडल के बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार सैनी, सेवानिवृत्त पीपीएस महेंद्र कुमार उनकी पत्नी कमलेश निरंजन, पूर्व आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। भवानी भीख शुक्ल के साथ उनके पांचों पुत्र भगवान शुक्ल, श्रीकृष्ण भगवान शुक्ल, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ल, शंकर भगवान शुक्ल समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए चली 10 चालें: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने के लिए भाजपा की 10 चुनावी चालें गिनाई। बताया भाजपा नकली वोट जुड़वाती है, विरोधी दलों के असली वोट कटवाती है, मतदान के पहले पैसा और खान-पान बंटवाती है, मतदाताओं को डराती-धमकाती है, बंदूक तनवाती है, ईवीएम मशीन को मनमाने तरीके से सेट कराती है, मतगणना के दिन फर्जी गिनती कराती है, हारे भाजपाइयों को जीत का प्रमाण पत्र बंटवाती है, विपक्ष में फूट डलवाती है और दूसरे खेमें के लोगों को तोड़कर सरकार बनाती है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसपाई हो गए हो क्या? रविकिशन ने मारा था ताना, अब BJP पार्षद की अखिलेश से मुलाकात