Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsYouth Killed in Brawl in Purdil Nagar Family Protests Until Arrests Made
युवक की मौत के बाद हंगामा,घंटो रखा रहा शव

युवक की मौत के बाद हंगामा,घंटो रखा रहा शव

संक्षेप:

Hathras News - शव आने के बाद मौके पर लगी भीड़ युवक के मौत के बाद रखा रहा शवयुवक के मौत के बाद रखा रहा शवयुवक के मौत के बाद रखा रहा शवयुवक के मौत के बाद रखा रहा शव

Dec 06, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

पुरदिल नगर। मोहल्ला पथवारी गेट में मारपीट में युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने शव आने के बाद हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार किया। दिनेश पुत्र बाल किशन उम्र लगभग 38 वर्ष को मोहल्ले के ही चार लोगों ने मारपीटा। मारपीट में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन के लोग उसे अलीगढ़ मेडीकल ले गये । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आस पास के लोग मृतक के घर पर इकठ्ठा हो गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक के पिता के द्वारा 112 नम्बर पर सूचना दी गयी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी हासिल की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम को शव आया तो परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाईकी जाएगी।